Tuesday, Jan 13 2026 | Time 04:28 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


झांसा देकर 25 लाख रुपये हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

अलवर, 05 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपनी ही ताई को झांसा देकर बैंक से करीब 25 लाख रुपए और 14 तोला सोना निकाल कर ले जाने के मामले में आरोपी भतीजे को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि परिवादी चंद्रकांता शर्मा ने शिकायत की कि उसका देवर का लड़का चेतन शर्मा उसके पास रहता था और वह झांसा देकर उसे बैंक लेकर गया और बैंक से पैंसे निकालने की पर्ची पर साइन करवाकर करीब पच्चीस लाख रुपए निकाल लिए। इसके साथ ही वह करीब 14 तोला सोना चांदी लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि जांच के बाद चेतन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से और गहनता से पूछताछ की जा रही है।
सं सुनील उप्रेती
वार्ता
More News

जेएलएफ दुनिया भर से विचारों, कल्पना और संवाद का बना एक संगम स्थल-रॉय

12 Jan 2026 | 10:58 PM

जयपुर 12 जनवरी (वार्ता) दुनिया के सबसे बड़े निःशुल्क साहित्यिक उत्सव जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ)-2026 पन्द्रह जनवरी से राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुरु होगा जो दुनिया भर से विचारों, कल्पना और संवाद का एक संगम स्थल बन गया है। .

see more..

शराबी ने पानी की टंकी पर चढ़कर किया हंगामा

12 Jan 2026 | 10:47 PM

भरतपुर, 12 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में डीग जिले के सीकरी थाना क्षेत्र में किशनपुरा गांव में सोमवार को अपरान्ह शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने पानी की टंकी पर चढ़ कर पुलिस, प्रशासन एवं चंबल परियोजना के अधिकारियों की सांसें फुला दी। .

see more..

लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

12 Jan 2026 | 10:46 PM

अलवर, 12 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के तिजारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। .

see more..

जयपुर में 'नो योर आर्मी मेला' देशभक्ति की भावना और सेना के प्रति सम्मान से हो रहा है सरोबार

12 Jan 2026 | 10:45 PM

जयपुर 12 जनवरी (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में 15 जनवरी को होने वाली 78वीं सेना दिवस परेड के तहत सप्त शक्ति कमांड द्वारा आयोजित 'नो योर आर्मी मेला' सेना का शौर्य, उसकी अत्याधुनिक तकनीकी क्षमताओं का प्रदर्शन एवं देशभक्ति की भावना, जिज्ञासा और भारतीय सेना के प्रति सम्मान से सराबोर हो रहा है। .

see more..

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में कार्तिकेय पेश करेंगे अपना पहला उपन्यास 'द अनबिकमिंग'

12 Jan 2026 | 10:44 PM

जयपुर 12 जनवरी (वार्ता) दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक आयोजनों में शुमार जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) में एक विशेष सत्र में कार्तिकेय वाजपेयी की पहली पुस्तक 'द अनबिकमिंग' को प्रस्तुत किया जायेगा।.

see more..