Tuesday, Jan 13 2026 | Time 06:17 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


राजस्थान में बारां के अभियांत्रिकी महाविद्यालय में नवनिर्मित प्रशासनिक भवन में सरस्वती प्रतिमा का अनावरण

बारां, 05 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में बारां स्थित अभियांत्रिकी महाविद्यालय में नवनिर्मित प्रशासनिक भवन में मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण शुक्रवार को राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के कुलगुरू प्रो. निमित रंजन चौधरी ने किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अधिशाषी अभियंता रचित शर्मा सहित अतिथि सत्येंद्र पालीवाल और गौरव शर्मा उपस्थित रहे। प्रतिमा विदित अग्रवाल के सौजन्य से स्थापित हुई। इस अवसर पर प्रो. चौधरी ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अभियांत्रिकी महाविद्यालय बारां राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा का ही अभिन्न अंग है। आरटीयू कोटा और बारां इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं में कोई अंतर नहीं है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डा. बीएल गुप्ता ने कुलगुरू प्रो. निमित रंजन चौधरी का आभार व्यक्त किया। सुश्री मोनिका शर्मा ने समारोह में आए मेहमानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
सं सुनील अशोक
वार्ता
More News

जेएलएफ दुनिया भर से विचारों, कल्पना और संवाद का बना एक संगम स्थल-रॉय

12 Jan 2026 | 10:58 PM

जयपुर 12 जनवरी (वार्ता) दुनिया के सबसे बड़े निःशुल्क साहित्यिक उत्सव जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ)-2026 पन्द्रह जनवरी से राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुरु होगा जो दुनिया भर से विचारों, कल्पना और संवाद का एक संगम स्थल बन गया है। .

see more..

शराबी ने पानी की टंकी पर चढ़कर किया हंगामा

12 Jan 2026 | 10:47 PM

भरतपुर, 12 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में डीग जिले के सीकरी थाना क्षेत्र में किशनपुरा गांव में सोमवार को अपरान्ह शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने पानी की टंकी पर चढ़ कर पुलिस, प्रशासन एवं चंबल परियोजना के अधिकारियों की सांसें फुला दी। .

see more..

लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

12 Jan 2026 | 10:46 PM

अलवर, 12 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के तिजारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। .

see more..

जयपुर में 'नो योर आर्मी मेला' देशभक्ति की भावना और सेना के प्रति सम्मान से हो रहा है सरोबार

12 Jan 2026 | 10:45 PM

जयपुर 12 जनवरी (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में 15 जनवरी को होने वाली 78वीं सेना दिवस परेड के तहत सप्त शक्ति कमांड द्वारा आयोजित 'नो योर आर्मी मेला' सेना का शौर्य, उसकी अत्याधुनिक तकनीकी क्षमताओं का प्रदर्शन एवं देशभक्ति की भावना, जिज्ञासा और भारतीय सेना के प्रति सम्मान से सराबोर हो रहा है। .

see more..

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में कार्तिकेय पेश करेंगे अपना पहला उपन्यास 'द अनबिकमिंग'

12 Jan 2026 | 10:44 PM

जयपुर 12 जनवरी (वार्ता) दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक आयोजनों में शुमार जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) में एक विशेष सत्र में कार्तिकेय वाजपेयी की पहली पुस्तक 'द अनबिकमिंग' को प्रस्तुत किया जायेगा।.

see more..