Tuesday, Jan 13 2026 | Time 05:20 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


राजस्थान सरकार ने दो वर्ष में संकल्प पत्र के 70 प्रतिशत वादे किये पूरे : भजनलाल

जयपुर, 07 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को कहा कि जनता की आकांक्षाओं से बने संकल्प पत्र का क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए राज्य सरकार प्रदेश का सर्वांगीण विकास कर रही है और दो वर्ष के कार्यकाल में करीब 70 प्रतिशत संकल्प पत्र के वादों को पूरा कर लिया गया है।
श्री शर्मा आज यहां कृषि अनुसंधान केन्द्र दुर्गापुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट-2025 को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सूचना क्रांति के युग में सोशल मीडिया जनता के बीच पहुंचने का सशक्त और सुगम माध्यम है। सोशल मीडिया जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शिता और जवाबदेहिता के साथ सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सोशल मीडिया वॉरियर्स के समर्पण और कर्मठता के कारण पार्टी को विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत प्राप्त करने में सहयोग मिला। भाजपा सरकार ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को बिना भेदभाव के 28 करोड़ रुपए दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा , "पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय में पेपर लीक हुए जिससे युवाओं के सपनों के साथ कुठाराघात हुआ जबकि भाजपा की सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। हम युवाओं के सुनहरे भविष्य के लिए भर्ती परीक्षाओं का आयोजन पूर्ण पारदर्शिता के साथ कर रहे हैं। राज्य सरकार दो वर्षों में युवाओं को 92 हजार सरकारी नियुक्तियां दे चुकी है। इस माह लगभग 15 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।"
श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के गठन के समय प्रदेश के विकास का रोडमैप तैयार किया गया, जिसके अनुरूप योजनाओं और नीतियों का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। लंबित रामजल सेतु लिंक परियोजना और यमुना जल समझौते को गति प्रदान की। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान लगभग 35 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू किए गए हैं , जिनमें से सात लाख करोड़ से अधिक के धरातल पर उतर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी के मजबूत स्तंभ है और वे जन-जन तक राज्य सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं और पार्टी को मजबूत करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि नई तकनीकों के विकास से सोशल मीडिया त्वरित प्रचार-प्रसार का त्वरित माध्यम बन गया है। उन्होंने कहा, "भाजपा में व्यक्ति नहीं, नीतिगत संकल्प महत्वपूर्ण है। हम राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री शर्मा ने नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकसित राजस्थान के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
जोरा अशोक
वार्ता
More News

जेएलएफ दुनिया भर से विचारों, कल्पना और संवाद का बना एक संगम स्थल-रॉय

12 Jan 2026 | 10:58 PM

जयपुर 12 जनवरी (वार्ता) दुनिया के सबसे बड़े निःशुल्क साहित्यिक उत्सव जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ)-2026 पन्द्रह जनवरी से राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुरु होगा जो दुनिया भर से विचारों, कल्पना और संवाद का एक संगम स्थल बन गया है। .

see more..

शराबी ने पानी की टंकी पर चढ़कर किया हंगामा

12 Jan 2026 | 10:47 PM

भरतपुर, 12 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में डीग जिले के सीकरी थाना क्षेत्र में किशनपुरा गांव में सोमवार को अपरान्ह शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने पानी की टंकी पर चढ़ कर पुलिस, प्रशासन एवं चंबल परियोजना के अधिकारियों की सांसें फुला दी। .

see more..

लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

12 Jan 2026 | 10:46 PM

अलवर, 12 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के तिजारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। .

see more..

जयपुर में 'नो योर आर्मी मेला' देशभक्ति की भावना और सेना के प्रति सम्मान से हो रहा है सरोबार

12 Jan 2026 | 10:45 PM

जयपुर 12 जनवरी (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में 15 जनवरी को होने वाली 78वीं सेना दिवस परेड के तहत सप्त शक्ति कमांड द्वारा आयोजित 'नो योर आर्मी मेला' सेना का शौर्य, उसकी अत्याधुनिक तकनीकी क्षमताओं का प्रदर्शन एवं देशभक्ति की भावना, जिज्ञासा और भारतीय सेना के प्रति सम्मान से सराबोर हो रहा है। .

see more..

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में कार्तिकेय पेश करेंगे अपना पहला उपन्यास 'द अनबिकमिंग'

12 Jan 2026 | 10:44 PM

जयपुर 12 जनवरी (वार्ता) दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक आयोजनों में शुमार जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) में एक विशेष सत्र में कार्तिकेय वाजपेयी की पहली पुस्तक 'द अनबिकमिंग' को प्रस्तुत किया जायेगा।.

see more..