Tuesday, Jan 13 2026 | Time 04:10 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


हनुमानगढ़ में बस पलटने से तीन लोगों की मौत, दस से अधिक घायल

हनुमानगढ़, 08 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बस पलटने से तीन लोगों की मौत हाे गयी जबकि 10 से अधिक घायल हो गये।
थाना प्रभारी अमरसिंह ने बताया कि यह निजी बस हनुमानगढ़ जंक्शन से संगरिया होते हुए हरियाणा के डबवाली की ओर जा रही थी। आज पूर्वाह्न करीब नौ बजे मानकसर गांव के समीप जुनेजा होटल के पास बस चालक ने विपरीत दिशा से अचानक सामने आयी एक मोटरसाइकिल को बचाने का प्रयास किया तो बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दौरान मोटरसाइकिल बस की चपेट में आ गयी, उसमें सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि बस पलटने से उसमें सवार यात्रियों में से 10 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान एक घायल यात्री की मौत हो गई। हादसे में कुल तीन लोगों की जान चली गई। घायलों में से दो-तीन की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं।
इस हादसे से यातायात अवरुद्ध हो गया और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे यातायात काफी देर तक बाधित रहा। पुलिस और स्थानीय प्रशासन के दलों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और क्रेन की मदद से पलटी हुई बस को हटाया गया। इसके बाद यातायात धीरे-धीरे सुचारू किया जा रहा है।
सं सुनील उप्रेती
वार्ता
More News

जेएलएफ दुनिया भर से विचारों, कल्पना और संवाद का बना एक संगम स्थल-रॉय

12 Jan 2026 | 10:58 PM

जयपुर 12 जनवरी (वार्ता) दुनिया के सबसे बड़े निःशुल्क साहित्यिक उत्सव जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ)-2026 पन्द्रह जनवरी से राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुरु होगा जो दुनिया भर से विचारों, कल्पना और संवाद का एक संगम स्थल बन गया है। .

see more..

शराबी ने पानी की टंकी पर चढ़कर किया हंगामा

12 Jan 2026 | 10:47 PM

भरतपुर, 12 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में डीग जिले के सीकरी थाना क्षेत्र में किशनपुरा गांव में सोमवार को अपरान्ह शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने पानी की टंकी पर चढ़ कर पुलिस, प्रशासन एवं चंबल परियोजना के अधिकारियों की सांसें फुला दी। .

see more..

लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

12 Jan 2026 | 10:46 PM

अलवर, 12 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के तिजारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। .

see more..

जयपुर में 'नो योर आर्मी मेला' देशभक्ति की भावना और सेना के प्रति सम्मान से हो रहा है सरोबार

12 Jan 2026 | 10:45 PM

जयपुर 12 जनवरी (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में 15 जनवरी को होने वाली 78वीं सेना दिवस परेड के तहत सप्त शक्ति कमांड द्वारा आयोजित 'नो योर आर्मी मेला' सेना का शौर्य, उसकी अत्याधुनिक तकनीकी क्षमताओं का प्रदर्शन एवं देशभक्ति की भावना, जिज्ञासा और भारतीय सेना के प्रति सम्मान से सराबोर हो रहा है। .

see more..

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में कार्तिकेय पेश करेंगे अपना पहला उपन्यास 'द अनबिकमिंग'

12 Jan 2026 | 10:44 PM

जयपुर 12 जनवरी (वार्ता) दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक आयोजनों में शुमार जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) में एक विशेष सत्र में कार्तिकेय वाजपेयी की पहली पुस्तक 'द अनबिकमिंग' को प्रस्तुत किया जायेगा।.

see more..