Monday, Sep 7 2026 | Time 11:57 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


रेडियो से मिलेगी निगम की योजनाओं की जानकारी

कोटा, 08 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में कोटा नगर निगम की विभिन्न योजनाओं की जानकारी रेडियो के माध्यम से भी मिलेगी।
नगर निगम के विभिन्न अधिकारी अलग-अलग दिनों पर निगम द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आकाशवाणी पर विस्तार से बताएंगे।
आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने सोमवार को बताया कि रेडियो अब भी संवाद का एक महत्वपूर्ण और प्रासंगिक माध्यम है। रेडियो के माध्यम से हम योजनाओं, उसका लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यकताओं, आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं के बारे में श्रोताओं को विस्तार से अवगत करवा सकते हैं। इसी को दृष्टिगत रखते हुए आकाशवाणी कोटा पर जनसंवाद कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि 10 दिसम्बर को स्वास्थ्य अधिकारी ऋचा गौतम स्वच्छ भारत मिशन 2.0, 17 दिसम्बर को जिला प्रबंधक डा. हेमलता गांधी, 24 दिसम्बर को उपायुक्त जवाहर लाल जैन पीएम आवास योजना, सात जनवरी को वह खुद स्वच्छ भारत मिशन 2.0, , 14 जनवरी को उपायुक्त हरबिन्दर ढिल्लन सिंह पीएम स्वनिधि योजना और 21 जनवरी को उपायुक्त भावना सिंह श्री अन्नपूर्णा रसोई के बारे में संवाद करेंगे।
सं सुनील अशोक
वार्ता
More News

आज अलवर में भजनलाल शर्मा का रोड शो

07 Sep 2026 | 11:30 AM

अलवर, 07 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को अलवर में रोड शो करेंगे। .

see more..

भीलवाड़ा में बागी भाजपा प्रत्याशी के मैदान से हटने से बदले नगर निकाय चुनाव के ले समीकरण

07 Sep 2026 | 11:19 AM

भीलवाड़ा, 07 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा नगर निकाय चुनाव में राजनीतिक समीकरण किस तेजी से बदल रहे हैं, इसका सबसे बड़ा उदाहरण वार्ड नंबर 49 में देखने को मिला। .

see more..

संजय कुमार अग्रवाल ने राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की ली शपथ

07 Sep 2026 | 10:19 AM

जयपुर, 07 सितंबर (वार्ता) न्यायमूर्ति संजय कुमार अग्रवाल ने सोमवार को यहां राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। .

see more..

भरतपुर में सनकी युवक ने चाकू से हमला करके युवती को घायल किया

06 Sep 2026 | 10:18 PM

भरतपुर, 06 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में रील बनाने की रंजिश को लेकर रविवार को एक सनकी युवक ने युवती पर चाकू से हमला करके उसे घायल कर दिया। .

see more..

पहाडड़ पर चट्टान से लटककर रील बनाने वाले दो युवक गिरफ्तार

06 Sep 2026 | 10:15 PM

भरतपुर, 06 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज पाने के लिए सवाईमाधोपुर जिले के खंडार थाना क्षेत्र में जान जोखिम में डालकर एक हजार फुट ऊंची पहाड़ी चट्टान से लटककर रील बनाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि युवकों की पहचान जितेंद्र सैनी और नरेंद्र सैनी के रूप में हुई है। फिलहाल उन्हें शांतिभंग के आरोप गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है।
सं सुनील.अभय
वार्ता.

see more..