Tuesday, Jan 13 2026 | Time 15:46 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


दोनों हाथों से लाचार है कुख्यात बदमाश

अलवर, 09 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान के अलवर में दिव्यांग एक कुख्यात बदमाश के खिलाफ लूटपाट करने के पांच मामले दर्ज हैं। बदमाश के पास केवल आधा हाथ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अलवर के सदर थाना क्षेत्र का कुख्यात बदमाश् पंकज उर्फ गोलू के खिलाफ लूटपाट के पांच मामले दर्ज हैं। यह सदर थाने का कुख्यात बदमाश है। पंकज दोनों हाथों से दिव्यांग है। वह एक लूट के मामले में जेल में बंद था। उसने न्यायालय से दिव्यांगता का हवाला देते हुए पैरोल मांगी थी।
सोमवार को उसका नाम उस समय चर्चा में आया जब न्यायालय द्वारा उसकी पैरोल स्वीकार करके उसे संबंधित थाने में दो घंटे की सेवा करने का निर्देश दिया और इसकी पालना में वह थाने पहुंचा। जेल में उसकी दैनिक दिनचर्या काफी प्रभावित हो रही थी। न्यायालय ने बदमाश को पैरोल तो दे दिया, लेकिन उसके साथ प्रत्येक सोमवार को अलवर के सदर थाना में दो घंटे साफ-सफाई करने का आदेश दिया।
यह बदमाश हाथों से पूरी तरह से दिव्यांग है लेकिन फर्राटे से गाड़ी चलाता है । लूट करने में इतना माहिर के अपने साथियों का सहयोग देने के लिए उसने लूट की पांच वारदातों को अंजाम दिया। उसके शरीर में आधा हाथ होने के बावजूद भी वह गाड़ी फर्राटे से चलाता है। लूट की वारदात के दौरान गाड़ी भी वही चलाता है।
न्यायालय को जब बदमाश के बारे में पता चला तो न्यायालय ने पुलिस को आदेश दिया कि बदमाश को एक बार गाड़ी चलवा कर भी देखा जाए। यह दिव्यांग होने के बाद भी गाड़ी कैसे चलाता है। पुलिस ने जब पंकज से गाड़ी चलवा कर देखा तो उसने फर्राटे से कार चलाई। यह देख कर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के अलावा अन्य लोग भी हैरान रह गए। वह कहता है कि अब से मैं ऐसा कोई काम नहीं करूंगा जो बाद में परेशानी का कारण नहीं बने। उसके तीन साथी जेल में बंद है।
पुलिस पूछताछ में पंकज ने बताया कि ढाई वर्ष की उम्र में पंकज के ऊपर 11 केवी का बिजली का तार गिर गया था। इसलिए उसके दोनों हाथ खराब हो गए थे और वह दिव्यांग हो गया था।
सं सुनील, उप्रेती
वार्ता
More News

खनिज विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, क्रेशर मालिक एवं ठेकेदारों के विरुद्ध मामला दर्ज

13 Jan 2026 | 2:46 PM

जयपुर, 13 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भरतपुर में अवैध खनन को वैध दर्शाकर राजस्व हानि पहुंचाने के मामले में खनिज विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, क्रेशर मालिक एवं ठेकेदारों के विरुद्ध मामला दर्ज किया हैं।.

see more..

झगड़े में चाकू लगने से तीन युवक घायल

13 Jan 2026 | 11:44 AM

भीलवाड़ा, 13 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात हुए झगड़े में तीन युवक घायल हो गये। .

see more..

भजनलाल ने मकर संक्राति एवं लोहड़ी पर्व पर प्रदेशवासियों की दी शुभकामनाएं

13 Jan 2026 | 11:20 AM

जयपुर 13 जनवरी (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को मकर संक्राति एवं लोहड़ी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। .

see more..

देवनानी की लोहड़ी पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

13 Jan 2026 | 10:11 AM

जयपुर, 13 जनवरी (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लोहड़ी पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
श्री देवनानी ने कहा कि लोहड़ी प्रकृति, परंपरा और सामूहिक उल्लास का उत्सव है और अग्नि, आनंद और अन्न का यह लोकपर्व लोक संस्कृति और समृद्धि से जुड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि यह परिवार और समाज की एकता का पर्व है।
जोरा , जांगिड़
वार्ता.

see more..

संसार में भारत से लोहा ले सके ऐसी कोई शक्ति नहीं - स्वामी देव गिरी

12 Jan 2026 | 11:09 PM

बारां, 12 जनवरी (वार्ता) श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, अयोध्या के कोषाध्यक्ष और राष्ट्रीय संत स्वामी गोविन्द देव गिरी जी महाराज ने कहा है कि संसार में भारत के साथ लोहा ले सके, ऐसी शक्ति कोई नहीं है।.

see more..