Tuesday, Jan 13 2026 | Time 14:07 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


भजनलाल के ताऊ ससुर का निधन, डीग पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

भरतपुर, 09 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ताऊ ससुर का सोमवार को निधन हो गया। श्री शर्मा मंगलवार को सुबह डीग जिले में कुम्हेर उपखंड के बाबुला गांव पहुंचे जहां उन्होंने दिवंगत के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्री शर्मा ने इस अवसर पर परिजनों को संवेदना व्यक्त की। श्री शर्मा के ताऊ ससुर किशनलाल (80) पिछले कई दिनों से बीमार थे। कल देर रात उनका निधन हो गया था।
सूत्रों ने बताया कि श्री शर्मा आज सुबह हेलिकॉप्टर से महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय डीग पहुंचे। वहां से वह कार द्वारा बाबुला गांव पहुंचे जहां ताऊ ससुर के अंतिम दर्शन किये और श्रद्धांजलि अर्पित करके वह हेलीकॉप्टर से जयपुर लौट गए।
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग गांव में मौजूद रहे।
सं सुनील उप्रेती
वार्ता
More News

भजनलाल ने मकर संक्राति एवं लोहड़ी पर्व पर प्रदेशवासियों की दी शुभकामनाएं

13 Jan 2026 | 11:20 AM

जयपुर 13 जनवरी (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को मकर संक्राति एवं लोहड़ी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। .

see more..

देवनानी की लोहड़ी पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

13 Jan 2026 | 10:11 AM

जयपुर, 13 जनवरी (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लोहड़ी पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
श्री देवनानी ने कहा कि लोहड़ी प्रकृति, परंपरा और सामूहिक उल्लास का उत्सव है और अग्नि, आनंद और अन्न का यह लोकपर्व लोक संस्कृति और समृद्धि से जुड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि यह परिवार और समाज की एकता का पर्व है।
जोरा , जांगिड़
वार्ता.

see more..

संसार में भारत से लोहा ले सके ऐसी कोई शक्ति नहीं - स्वामी देव गिरी

12 Jan 2026 | 11:09 PM

बारां, 12 जनवरी (वार्ता) श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, अयोध्या के कोषाध्यक्ष और राष्ट्रीय संत स्वामी गोविन्द देव गिरी जी महाराज ने कहा है कि संसार में भारत के साथ लोहा ले सके, ऐसी शक्ति कोई नहीं है।.

see more..

जेएलएफ दुनिया भर से विचारों, कल्पना और संवाद का बना एक संगम स्थल-रॉय

12 Jan 2026 | 10:58 PM

जयपुर 12 जनवरी (वार्ता) दुनिया के सबसे बड़े निःशुल्क साहित्यिक उत्सव जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ)-2026 पन्द्रह जनवरी से राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुरु होगा जो दुनिया भर से विचारों, कल्पना और संवाद का एक संगम स्थल बन गया है। .

see more..

शराबी ने पानी की टंकी पर चढ़कर किया हंगामा

12 Jan 2026 | 10:47 PM

भरतपुर, 12 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में डीग जिले के सीकरी थाना क्षेत्र में किशनपुरा गांव में सोमवार को अपरान्ह शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने पानी की टंकी पर चढ़ कर पुलिस, प्रशासन एवं चंबल परियोजना के अधिकारियों की सांसें फुला दी। .

see more..