Tuesday, Jan 13 2026 | Time 14:51 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


दिगंबर जैन समाज का सप्तम अंतरराष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन संपन्न

उदयपुर, 14 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में उदयपुर में श्री दिगंबर जैन दशा हुमड समाज संस्थान के तत्वावधान में सप्तम अंतरराष्ट्रीय सकल दिगंबर जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन -2025 रविवार को सम्पन्न हुआ।
शहर के सोलिटेयर गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में देश-विदेश से आए 578 युवक-युवतियों के साथ उनके अभिभावक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सम्मेलन में दो हजार से अधिक समाजजन उपस्थित रहे, जिससे आयोजन स्थल पूर्णतः खचाखच भरा रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन और भारत वर्षीय 18 हजार दशा हुमड़ दिगंबर जैन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खोडनिया थे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में बारामती (पुणे) से किशोर कुमार जिनदत्त शाह और मुंबई से सुरेश कुमार हीसावत ने शिरकत की।
समारोह के मुख्य अतिथि श्री खोड़निया ने समाज की एकता पर बल देते हुए कहा कि परिचय सम्मेलन के माध्यम से जो विवाह समाज की "जाजम" पर संपन्न होते हैं, वे सदैव सफल, सुखद और मर्यादित होते हैं।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा इसके पश्चात हेमंत कुमार धनपाल शाह परिवार सहित अतिथियों द्वारा "बंधन-एक पवित्र परिचय" पुस्तक का विमोचन किया गया।
सं सुनील सैनी
वार्ता
More News

भजनलाल ने मकर संक्राति एवं लोहड़ी पर्व पर प्रदेशवासियों की दी शुभकामनाएं

13 Jan 2026 | 11:20 AM

जयपुर 13 जनवरी (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को मकर संक्राति एवं लोहड़ी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। .

see more..

देवनानी की लोहड़ी पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

13 Jan 2026 | 10:11 AM

जयपुर, 13 जनवरी (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लोहड़ी पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
श्री देवनानी ने कहा कि लोहड़ी प्रकृति, परंपरा और सामूहिक उल्लास का उत्सव है और अग्नि, आनंद और अन्न का यह लोकपर्व लोक संस्कृति और समृद्धि से जुड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि यह परिवार और समाज की एकता का पर्व है।
जोरा , जांगिड़
वार्ता.

see more..

संसार में भारत से लोहा ले सके ऐसी कोई शक्ति नहीं - स्वामी देव गिरी

12 Jan 2026 | 11:09 PM

बारां, 12 जनवरी (वार्ता) श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, अयोध्या के कोषाध्यक्ष और राष्ट्रीय संत स्वामी गोविन्द देव गिरी जी महाराज ने कहा है कि संसार में भारत के साथ लोहा ले सके, ऐसी शक्ति कोई नहीं है।.

see more..

जेएलएफ दुनिया भर से विचारों, कल्पना और संवाद का बना एक संगम स्थल-रॉय

12 Jan 2026 | 10:58 PM

जयपुर 12 जनवरी (वार्ता) दुनिया के सबसे बड़े निःशुल्क साहित्यिक उत्सव जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ)-2026 पन्द्रह जनवरी से राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुरु होगा जो दुनिया भर से विचारों, कल्पना और संवाद का एक संगम स्थल बन गया है। .

see more..

शराबी ने पानी की टंकी पर चढ़कर किया हंगामा

12 Jan 2026 | 10:47 PM

भरतपुर, 12 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में डीग जिले के सीकरी थाना क्षेत्र में किशनपुरा गांव में सोमवार को अपरान्ह शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने पानी की टंकी पर चढ़ कर पुलिस, प्रशासन एवं चंबल परियोजना के अधिकारियों की सांसें फुला दी। .

see more..