Tuesday, Jan 13 2026 | Time 14:38 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


विधायकों ने हिंदुस्तान जिंक प्रबंधन को रोजगार के लिए दी चेतावनी

चित्तौड़गढ़, 14 फरवरी (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ स्थित एशिया के सबसे बड़े सीसा जस्ता संयत्र हिंदुस्तान जिंक में पहली बार भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध श्रमिक संगठन को मान्यता मिलने पर आयोजित सम्मेलन में चित्तौड़गढ़ एवं बेगू विधायक सुरेश धाकड़ ने स्थानीय को रोजगार नहीं देने पर चेताया है।
पुठोली स्थित संयत्र में आपनी स्थापना के बाद से ही मात्र इंटक संबद्ध श्रमिक संगठन की मान्यता के वर्चस्व को समाप्त करके प्रबंधन द्वारा भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध चंदेरिया लेड श्रमिक संघ को मान्यता मिलने पर आयोजित विशाल श्रमिक सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए श्री धाकड़ ने कहा कि इंटक के वर्चस्व को खत्म करना उनका पुराना सपना था जो आज पूरा हुआ है जिससे अब स्थानीय को रोजगार का मार्ग प्रशस्त हुआ है और इसके लिए संयंत्र पर ताले लगाने पड़े तो लगाएंगे।
विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने भी उनकी बात को दोहराते हुए कहा कि प्रबंधन सुधर जाए अन्यथा स्थानीय लोगों के हितों के लिए संघर्ष के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।
सम्मेलन में संघ के जिला संयोजक के रुप में रमेश वैष्णव एवं कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
सं सुनील सैनी
वार्ता
More News

भजनलाल ने मकर संक्राति एवं लोहड़ी पर्व पर प्रदेशवासियों की दी शुभकामनाएं

13 Jan 2026 | 11:20 AM

जयपुर 13 जनवरी (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को मकर संक्राति एवं लोहड़ी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। .

see more..

देवनानी की लोहड़ी पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

13 Jan 2026 | 10:11 AM

जयपुर, 13 जनवरी (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लोहड़ी पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
श्री देवनानी ने कहा कि लोहड़ी प्रकृति, परंपरा और सामूहिक उल्लास का उत्सव है और अग्नि, आनंद और अन्न का यह लोकपर्व लोक संस्कृति और समृद्धि से जुड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि यह परिवार और समाज की एकता का पर्व है।
जोरा , जांगिड़
वार्ता.

see more..

संसार में भारत से लोहा ले सके ऐसी कोई शक्ति नहीं - स्वामी देव गिरी

12 Jan 2026 | 11:09 PM

बारां, 12 जनवरी (वार्ता) श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, अयोध्या के कोषाध्यक्ष और राष्ट्रीय संत स्वामी गोविन्द देव गिरी जी महाराज ने कहा है कि संसार में भारत के साथ लोहा ले सके, ऐसी शक्ति कोई नहीं है।.

see more..

जेएलएफ दुनिया भर से विचारों, कल्पना और संवाद का बना एक संगम स्थल-रॉय

12 Jan 2026 | 10:58 PM

जयपुर 12 जनवरी (वार्ता) दुनिया के सबसे बड़े निःशुल्क साहित्यिक उत्सव जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ)-2026 पन्द्रह जनवरी से राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुरु होगा जो दुनिया भर से विचारों, कल्पना और संवाद का एक संगम स्थल बन गया है। .

see more..

शराबी ने पानी की टंकी पर चढ़कर किया हंगामा

12 Jan 2026 | 10:47 PM

भरतपुर, 12 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में डीग जिले के सीकरी थाना क्षेत्र में किशनपुरा गांव में सोमवार को अपरान्ह शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने पानी की टंकी पर चढ़ कर पुलिस, प्रशासन एवं चंबल परियोजना के अधिकारियों की सांसें फुला दी। .

see more..