Monday, Sep 7 2026 | Time 11:19 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


भीलवाडा में बस पलटने से 25 से अधिक लोग घायल

भीलवाड़ा, 15 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के करेड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को भीलवाड़ा की ओर आ रही एक निजी बस बेकाबू होकर पलटने से 25 से अधिक लोग घायल हो गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करेड़ा से भीलवाड़ा के लिए रवाना हुई निजी बस का सज्जनपुरा पेट्रोल पंप के पास तेज गति के कारण संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गई। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें बड़ी संख्या में सांवरिया दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु बताए जा रहे हैं।
सूत्रों ने बताया कि बस पलटते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो गया। कई एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि घायलों को भगवानपुरा के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को मांडल और भीलवाड़ा के अस्पतालों में भेज दिया गया। घायलों के परिजनों को सूचना मिलते ही वे अस्पताल पहुंचने लगे।
फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।
सं सुनील, उप्रेती
वार्ता
More News

भरतपुर में सनकी युवक ने चाकू से हमला करके युवती को घायल किया

06 Sep 2026 | 10:18 PM

भरतपुर, 06 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में रील बनाने की रंजिश को लेकर रविवार को एक सनकी युवक ने युवती पर चाकू से हमला करके उसे घायल कर दिया। .

see more..

पहाडड़ पर चट्टान से लटककर रील बनाने वाले दो युवक गिरफ्तार

06 Sep 2026 | 10:15 PM

भरतपुर, 06 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज पाने के लिए सवाईमाधोपुर जिले के खंडार थाना क्षेत्र में जान जोखिम में डालकर एक हजार फुट ऊंची पहाड़ी चट्टान से लटककर रील बनाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि युवकों की पहचान जितेंद्र सैनी और नरेंद्र सैनी के रूप में हुई है। फिलहाल उन्हें शांतिभंग के आरोप गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है।
सं सुनील.अभय
वार्ता.

see more..

शर्मा सोमवार को अलवर में रोड शो करेंगे

06 Sep 2026 | 10:00 PM

अलवर, 06 सितंबर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को अलवर का दौरा करेंगे। श्री शर्मा हेलीकॉप्टर से अलवर के केंद्रीय विद्यालय मैदान पहुंचेंगे। इसके बाद वह पूर्वह्न करीब 11 बजे जगन्नाथ मंदिर से रोड शो की शुरुआत करेंगे। रोड शो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मन्नी का बड़ तक पहुंचेगा। .

see more..

सरकारी राशि के गबन का आरोपी गिरफ्तार

06 Sep 2026 | 8:56 PM

भरतपुर, 06 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना के उप जिला चिकित्सालय के सरकारी बैंक खाते से करीब 55 लाख 67 लाख रुपये की सरकारी राशि का गबन करने के आरोपी सहायक प्रशासनिक अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि 24 जुलाई को चिकित्सालय प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. जोगेंद्र सिंह ने सहायक प्रशासनिक अधिकारी राहुल कुमार के खिलाफ अस्पताल में कैशियर के पद पर रहते हुए धोखाधड़ी से सरकारी राशि खुद के खाते में स्थानांतिरत करके गबन करने का मामला दर्ज कराया था।
सं सुनील शोभित
वार्ता.

see more..

नगरीय निकाय चुनाव के तहत मतदान दिवस पर अवकाश घोषित

06 Sep 2026 | 8:56 PM

भरतपुर, 06 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन सूत्रों ने रविवार को बताया कि नगर निगम भरतपुर और नगरपालिका रूपवास एवं भुसावर में प्रथम चरण का मतदान बुधवार, नौ सितम्बर को होगा, जबकि नगरपालिका नदबई, वैर, बयाना एवं उच्चैन में द्वितीय चरण का मतदान 11 सितम्बर को निर्धारित किया गया है।.

see more..