Wednesday, Sep 9 2026 | Time 06:38 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर भाजपा की ओर से जरूरतमंदों को कंबल वितरित किये गये

श्रीगंगानगर, 15 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर श्रीगंगानगर में रविवार रात जिला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से गरीब और असहाय लोगों को कम्बल वितरित किये गये।
पार्टी सूत्रों ने सोमवार को बताया कि इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी विजेंद्र पूनिया के नेतृत्व में ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने इस सेवा कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सूत्रों ने बताया कि इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रतन गणेशगढ़िया और महेंद्र मंडा, मंडल अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष चन्द्रशेखर गौड़ और चन्द्रपाल वर्मा जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर कंबल वितरण की प्रक्रिया को संपन्न किया और जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान देखी गयी।
इस दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु, स्वास्थ्य और सफलता की कामना की।
सं सुनील, उप्रेती
वार्ता
More News

भरतपुर संभाग में मतदान दल मतदान केंद्र पहुंचे

08 Sep 2026 | 9:58 PM

भरतपुर, 08 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर संभाग के पाँच जिलों में बुधवार को होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान दलों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। .

see more..

निरक्षर वृद्धा ने शिक्षा के लिए 15 लाख की राशि दान की

08 Sep 2026 | 9:55 PM

चित्तौड़गढ़, 08 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के छोटे से गांव की एक वृद्धा शिक्षा जगत के लिए बड़ी प्रेरणा बन गई जब उन्होंने गांव के बच्चों की शिक्षा के लिए 15 लाख की राशि सरकार को दान कर दी।.

see more..

कोटा में पिंजरे की जाली तोड़कर तेंदुए के बाहर निकलने से मचा हड़कंप

08 Sep 2026 | 9:51 PM

कोटा, 08 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में काेटा के नयापुरा स्थित पुराने चिड़ियाघर में मादा तेंदुआ के मंगलवार को अचानक पिंजरे की खिड़की की जाली तोड़कर बाहर निकलने से हड़कम्प मच गया। .

see more..

नगर निगम चुनाव से पहले अलवर में पुलिस का फ्लैग मार्च

08 Sep 2026 | 9:47 PM

अलवर, 08 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान के अलवर में पुलिस ने बुधवार को नगर निगम चुनाव के लिये हो रहे मतदान के मद्देनजर मंगलवार को फ्लैग मार्च निकाला। .

see more..

जयपुर में 3733 अभ्यर्थी देंगे यूजीसी-नेट पुनः परीक्षा

08 Sep 2026 | 9:43 PM

जयपुर, 08 सितम्बर (वार्ता) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) जून-2026 की पुनः परीक्षा बुधवार और गुरुवार को जयपुर में होगी जहां तीन परीक्षा केन्द्रों पर 3733 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा व्यवस्था की गई है।.

see more..