Tuesday, Jan 13 2026 | Time 05:11 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


शेखावत ने श्री जूना खेड़ापति मंदिर में किया ओमकार मंत्र का जाप

जोधपुर, 10 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शनिवार शाम जोधपुर शहर के श्री जूना खेड़ापति मंदिर में ओमकार मंत्र का जाप किया और कहा कि भगवान सोमनाथ के मंदिर पर फहराती गगनचुंबी ध्वजा हमको प्रेरणा देती है कि हम संकल्पबद्ध हों और भारत का सामर्थ्य इतना बढ़े कि भविष्य में कोई कभी किसी भी तरह का दुस्साहस न कर पाए।
श्री शेखावत ने मंदिर प्रांगण में मीडिया से बातचीत में कहा कि एक हजार साल पहले गजनी के सुल्तान महमूद ने जब पहली बार आक्रमण करके सोमनाथ मंदिर को ध्वस्त किया था, उस घटना को 1000 साल पूरे हुए हैं। 1000 साल की यात्रा में अनेक बार मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ। अनेक बार आक्रांताओं ने उसे लूटने या तोड़ने का षड्यंत्र किया। हजारों लोगों ने बलिदान करके मंदिर की रक्षा का संकल्प लेकर अपने आप को आहुत कर दिया।
उन्होंने कहा कि अनेक बार टूटने के बाद भी आज भव्यता और दिव्यता के साथ भगवान सोमनाथ का मंदिर खड़ा है। यह भारत की अदम्य जिजीविषा है कि कितना भी दमन किया जाए, लेकिन अंततः देश अपने लोगों की ताकत, विश्वास, क्षमता और सनातन संस्कृति की संकल्प शक्ति के आधार पर पुनः उठ खड़ा होता है। भगवान सोमनाथ के मंदिर पर फहराती गगनचुंबी ध्वजा हमको प्रेरणा देती है, हम संकल्पबद्ध हों, भारत का सामर्थ्य इतना बढ़े कि भविष्य में कोई कभी किसी भी तरह का दुस्साहस न कर पाए। हम अपने देश को इतना सामर्थ्यशाली और शक्तिशाली बनाएं कि हमारी सभ्यता और संस्कृति का क्षरण करने या नुकसान पहुंचाने का कोई भी प्रयास और दुस्साहस न कर सके।
श्री शेखावत ने बताया कि देशभर में प्रधानमंत्री की प्रेरणा से चार महत्वपूर्ण दिन, जिस दिन महमूद गजनवी ने भारत की धरती पर समुद्र के रास्ते से कदम रखा, राजा भीमदेव सोलंकी उस समय उपस्थित नहीं थे, वो युद्ध के मैदान में दूसरी जगह लड़ रहे थे, तब चुपके से आकर सोमनाथ मंदिर को ध्वस्त करने का प्रयास किया था। लंबे संघर्ष के बाद 8 से लेकर 11 जनवरी तक संघर्ष के बाद में अंततः 11 तारीख को मंदिर ध्वस्त हुआ। उन्होंने बताया कि आठ से लेकर 11 जनवरी तक देशभर में एक बार फिर ऊर्जा का संकलन करने के लिए ओमकार मंत्र का जाप शिवालयों में हो रहा है। आज उसी श्रृंखला में श्री जूना खेड़ापति मंदिर में भगवान मंगलनाथ के समक्ष बैठकर हम सबने ओमकार मंत्र का जाप किया। यह संकल्प लिया कि हम सब लोग भारत के सामर्थ्य को बढ़ाने, भारत को विकसित बनाने की साधना, जो श्री मोदी के नेतृत्व में देश कर रहा है, उसको और अधिक गति प्रदान करने व उसको अधिक ऊर्जा प्रदान करने के लिए काम करेंगे।
जोरा सैनी
वार्ता
More News

जेएलएफ दुनिया भर से विचारों, कल्पना और संवाद का बना एक संगम स्थल-रॉय

12 Jan 2026 | 10:58 PM

जयपुर 12 जनवरी (वार्ता) दुनिया के सबसे बड़े निःशुल्क साहित्यिक उत्सव जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ)-2026 पन्द्रह जनवरी से राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुरु होगा जो दुनिया भर से विचारों, कल्पना और संवाद का एक संगम स्थल बन गया है। .

see more..

शराबी ने पानी की टंकी पर चढ़कर किया हंगामा

12 Jan 2026 | 10:47 PM

भरतपुर, 12 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में डीग जिले के सीकरी थाना क्षेत्र में किशनपुरा गांव में सोमवार को अपरान्ह शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने पानी की टंकी पर चढ़ कर पुलिस, प्रशासन एवं चंबल परियोजना के अधिकारियों की सांसें फुला दी। .

see more..

लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

12 Jan 2026 | 10:46 PM

अलवर, 12 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के तिजारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। .

see more..

जयपुर में 'नो योर आर्मी मेला' देशभक्ति की भावना और सेना के प्रति सम्मान से हो रहा है सरोबार

12 Jan 2026 | 10:45 PM

जयपुर 12 जनवरी (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में 15 जनवरी को होने वाली 78वीं सेना दिवस परेड के तहत सप्त शक्ति कमांड द्वारा आयोजित 'नो योर आर्मी मेला' सेना का शौर्य, उसकी अत्याधुनिक तकनीकी क्षमताओं का प्रदर्शन एवं देशभक्ति की भावना, जिज्ञासा और भारतीय सेना के प्रति सम्मान से सराबोर हो रहा है। .

see more..

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में कार्तिकेय पेश करेंगे अपना पहला उपन्यास 'द अनबिकमिंग'

12 Jan 2026 | 10:44 PM

जयपुर 12 जनवरी (वार्ता) दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक आयोजनों में शुमार जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) में एक विशेष सत्र में कार्तिकेय वाजपेयी की पहली पुस्तक 'द अनबिकमिंग' को प्रस्तुत किया जायेगा।.

see more..