Sunday, Apr 19 2026 | Time 07:47 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


पोलारिस स्मार्ट मीटरिंग ने 10 लाख स्मार्ट मीटर का आंकड़ा पार किया

जयपुर, 10 फरवरी (वार्ता) देश की एक प्रमुख स्मार्ट एनर्जी मीटर और समाधान कंपनी पोलारिस स्मार्ट मीटरिंग ने अपनी एएमआईएसपी एवं बिजली वितरण यात्रा में केन्द्र सरकार की पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत बाजारों में 10 लाख से अधिक स्मार्ट मीटरों का विनिर्माण कर उन्हें लगाने का कीर्तिमान हासिल किया है।
कंपनी ने बुधवार को जयपुर में पोलारिस की अत्याधुनिक इकाई में 10 लाखवें स्मार्ट मीटर का अनावरण किया। इस अवसर पर राज्य के अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा) और राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (आरवीपीएन) के अध्यक्ष अजिताभ शर्मा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। इस मौके श्री शर्मा ने आरडीएसएस के उद्देश्यों को हासिल करने में स्मार्ट मीटरिंग का महत्व रेखांकित किया। उन्होंने कहा "अक्षय ऊर्जा की तेज वृद्धि और बैटरी ऊर्जा स्टोरेज के हमारे विस्तार की योजना के साथ स्मार्ट मीटर मांग में लचीलेपन और ग्रिड प्रबंधन में एक केंद्रीय भूमिका निभाएंगे। इसका सही मूल्य जबरदस्त डेटा प्रबंधन प्रणालियों, एकीकृत प्लेटफॉर्मों और सोच समझकर निर्णय करने में निहित है जिससे ग्रिड दृश्यता और परिचालन दक्षता मजबूत होता है।"
इस कीर्तिमान को लेकर पोलारिस स्मार्ट मीटरिंग के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी यशराज खेतान ने कहा, "10 लाख स्मार्ट मीटर का आंकड़ा पार करना पोलारिस के लिए निश्चित तौर पर एक ऐतिहासिक क्षण है और आरडीएसएस के तहत हमारी क्रियान्वयन क्षमताओं का एक मजबूत प्रमाणन है। यह बिजली वितरण कंपनियों और राज्य सरकारों द्वारा हमारे ऊपर किए गए विश्वास और जमीनी स्तर पर हमारी टीमों के अथक प्रयासों को परिलक्षित करता है। हमारे एएमआई सॉल्यूशंस भारत में एक अधिक स्मार्ट, अधिक कुशल और वित्तीय रूप से टिकाऊ बिजली वितरण पारितंत्र की नींव डालते हुए बिजली वितरण कंपनियों और उपभोक्ताओं के बीच दो तरफा संचार सुगम बनाते हैं।"
पोलारिस ग्रुप के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा, "पोलारिस ग्रुप द्वारा 10 लाखवें स्मार्ट मीटर की उपलब्धि देखना हमारे लिए अत्यधिक गर्व का क्षण है। स्मार्ट मीटरिंग, वित्तीय रूप से व्यवहारिक बिजली क्षेत्र की रीढ़ है। एटीएंडसी नुकसान घटाकर और अक्षय ऊर्जा का निर्बाध एकीकरण सुगम कर हम हमारी बिजली वितरण कंपनियों के लिए एक टिकाऊ भविष्य सुरक्षित कर रहे हैं। सतत प्रयासों से पोलारिस जल्द ही 20 लाख मीटरों के विनिर्माण का कीर्तिमान स्थापित करेगी।"
उन्होंने कहा कि इस व्यापक स्तर पर एडवांस्ड मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर (एएमआई) की स्थापना सटीक बिलिंग में सुधार लाकर, घाटे को कम कर, कंपनियों के परिचालनों को मजबूती प्रदान कर और उपभोक्ता को अधिक पारदर्शिता एवं बिजली के उपयोग पर नियंत्रण देकर बिजली वितरण में परिवर्तन लाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
पोलारिस की वर्तमान विनिर्माण क्षमता 50 लाख मीटरों की है और यह अपनी अत्याधुनिक विनिर्माण इकाई पोलारिस नोवा का भी विस्तार कर रही है जिससे इसकी उत्पादन क्षमता 2026 के मध्य तक 50 लाख मीटरों से बढ़कर एक करोड़ मीटरों तक पहुंच जाएगी। पोलारिस स्मार्ट मीटरिंग, विनिर्माण और तैनाती से लेकर सिस्टम एकीकरण और डेटा सुरक्षा तक एंड-टु-एंड स्मार्ट मीटर रोलआउट के लिए विभिन्न राज्यों में बिजली वितरण कंपनियों के साथ मिलकर काम करती है।
जोरा अशोक
वार्ता
More News

यात्रियों की सुविधा के लिए मैसूरू-जोधपुर-मैसूरू एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन

18 Apr 2026 | 10:07 PM

जयपुर 18 अप्रैल (वार्ता) रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्री यातायात के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए मैसूरू-जोधपुर-मैसूरू एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जायेगा। .

see more..

भगत की कोठी -एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रेलसेवा (सप्ताह में पांच दिन) का मोदरान स्टेशन पर ठहराव

18 Apr 2026 | 10:07 PM

जयपुर 18 अप्रैल (वार्ता) रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए एमजीआर चेन्नई सेंट्रल- भगत की कोठी -एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रेलसेवा (सप्ताह में पांच दिन) का मोदरान स्टेशन पर प्रायोेगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है। .

see more..

पत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या

18 Apr 2026 | 10:06 PM

भरतपुर, 18 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर जिले के भूरापुरा गांव में शराब के नशे में पत्नी की हत्या के बाद फरार पति का शव शनिवार को रिंग रोड के पास एक खेत में पेड़ से लटका मिला।.

see more..

बिरला तीन दिवसीय कोटा-बून्दी प्रवास पर

18 Apr 2026 | 9:58 PM

कोटा, 18 अप्रैल (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार से राजस्थान में अपने संसदीय क्षेत्र कोटा-बून्दी के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। .

see more..

राजस्थान देश के लिए बनता जा रहा हैं आदर्श विकास मॉडल-श्रीनिवास

18 Apr 2026 | 9:56 PM

जयपुर, 18 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने कहा है कि सुधार को अपने साधन, लचीलेपन को अपनी ताकत, चुनौतियों को अवसरों और परिणामों को अपने मापदंड के रूप में अपनाते हुए राजस्थान राष्ट्र के लिए एक आदर्श विकास मॉडल बनता जा रहा है। .

see more..