Sunday, Apr 19 2026 | Time 07:20 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


महिलाओं को लूटने वाले गिरोह के अंतर्राज्यीय गिरोह का मुख्य अपराधी गिरफ्तार

भरतपुर, 04 मार्च (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर सहित कई राज्यों में महिलाओं को सम्मोहित करके जेवरात चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के मुख्य अपराधी को कोतवाली पुलिस ने उत्तरप्रदेश के जिला कारागार एटा से गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि आरोपी की पहचान जितेन्द्र (34) के रूप में हुई है जाे उत्तर प्रदेश के ऐटा जिले के शिव ओमपुरी थाना क्षेत्र का निवासी है।
पुलिस ने बताया कि पिछले वर्ष 29 नवम्बर को एक महिला उत्तरासिंह से कुम्हेर गेट क्षेत्र में नशीला पदार्थ सुंघाकर सोने का हार (45 ग्राम), लर पैन्डल (20 ग्राम), झुमका (15 ग्राम) एवं एक अंगूठी (आठ ग्राम) लूट लिये गये थे। इस मामले में पुलिस को आरोपी की तलाश थी। आरोपी से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
सं सुनील सैनी
वार्ता
More News

यात्रियों की सुविधा के लिए मैसूरू-जोधपुर-मैसूरू एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन

18 Apr 2026 | 10:07 PM

जयपुर 18 अप्रैल (वार्ता) रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्री यातायात के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए मैसूरू-जोधपुर-मैसूरू एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जायेगा। .

see more..

भगत की कोठी -एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रेलसेवा (सप्ताह में पांच दिन) का मोदरान स्टेशन पर ठहराव

18 Apr 2026 | 10:07 PM

जयपुर 18 अप्रैल (वार्ता) रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए एमजीआर चेन्नई सेंट्रल- भगत की कोठी -एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रेलसेवा (सप्ताह में पांच दिन) का मोदरान स्टेशन पर प्रायोेगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है। .

see more..

पत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या

18 Apr 2026 | 10:06 PM

भरतपुर, 18 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर जिले के भूरापुरा गांव में शराब के नशे में पत्नी की हत्या के बाद फरार पति का शव शनिवार को रिंग रोड के पास एक खेत में पेड़ से लटका मिला।.

see more..

बिरला तीन दिवसीय कोटा-बून्दी प्रवास पर

18 Apr 2026 | 9:58 PM

कोटा, 18 अप्रैल (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार से राजस्थान में अपने संसदीय क्षेत्र कोटा-बून्दी के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। .

see more..

राजस्थान देश के लिए बनता जा रहा हैं आदर्श विकास मॉडल-श्रीनिवास

18 Apr 2026 | 9:56 PM

जयपुर, 18 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने कहा है कि सुधार को अपने साधन, लचीलेपन को अपनी ताकत, चुनौतियों को अवसरों और परिणामों को अपने मापदंड के रूप में अपनाते हुए राजस्थान राष्ट्र के लिए एक आदर्श विकास मॉडल बनता जा रहा है। .

see more..