Wednesday, Apr 15 2026 | Time 09:09 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


राजस्थान फाउंडेशन ने प्रवासियों की मदद के लिये बहुस्तरीय सहयोग व्यवस्था सक्रिय की

जयपुर, 04 मार्च (वार्ता) पश्चिम एशिया एवं खाड़ी क्षेत्र में उत्पन्न वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर राजस्थान सरकार के मार्गदर्शन में राजस्थान फाउंडेशन (राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी कार्य विभाग – डोरा) द्वारा व्यापक एवं बहुस्तरीय सहयोग व्यवस्था सक्रिय की गई है।
फाउंडेशन के अंतरराष्ट्रीय चैप्टर्स एवं अन्य प्रवासी एसोसिएशन्स तुरंत प्रभाव से सभी प्रवासियों की मदद के लिए आगे आए हैं। यूएई के दुबई चैप्टर तथा सऊदी अरब चैप्टर्स के साथ-साथ बहरीन, कुवैत, ओमान सहित कई देशों की प्रवासी राजस्थानी एसोसिएशन्स लगातार अपने-अपने स्तर पर प्रवासी राजस्थानियों की सुरक्षा, मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने हेतु सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।
दुबई में फंसे यात्रियों के लिए राजस्थान फाउंडेशन दुबई चैप्टर के सहयोग से भोजन आदि की व्यवस्था की गई है। अबू धाबी में एक समारोह में सम्मिलित होने गए बैंगलोर के लगभग 100 राजस्थानी नागरिकों की सुरक्षित भारत वापसी में राजस्थान फाउंडेशन दुबई चैप्टर के समन्वित प्रयासों से सफल सहायता प्रदान की गई।
इसी क्रम में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीटो) एवं मारवाड़ी युवा मंच जैसे सामाजिक संगठनों ने भी अपनी अंतरराष्ट्रीय शाखाओं को सक्रिय कर आवास, भोजन, परामर्श एवं आपात सहयोग उपलब्ध कराया है। विभिन्न देशों में स्थानीय राजस्थानी मंचों एवं सामुदायिक संगठनों ने सेवा भावना और एकजुटता का उल्लेखनीय परिचय दिया है। वैकल्पिक यात्रा मार्गों, वीज़ा प्रक्रियाओं तथा केन्द्र सरकार द्वारा स्थापित नियंत्रण कक्ष से संबंधित सूचनाएं भी नियमित रूप से साझा की जा रही हैं, ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो और प्रवासियों को समय पर मार्गदर्शन मिल सके।
विदेशों में फंसे राजस्थानियों के लिये आवास, भोजन, स्थानीय सहायता, मार्गदर्शन, सुरक्षित वापसी एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था के लिए सम्पूर्ण प्रवासी समुदाय निरंतर प्रयासरत है।
राजस्थान फाउंडेशन की आयुक्त डॉ. मनीषा अरोड़ा ने बताया कि संकट की इस घड़ी में वैश्विक राजस्थानी समुदाय ने एकजुटता, उत्तरदायित्व और सेवा भावना का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने बताया कि राजस्थान फाउंडेशन सभी संबंधित चैप्टर्स एवं भारत सरकार के मिशनों के साथ सतत समन्वय में है और प्रत्येक प्रवासी राजस्थानी की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी से अपील की कि केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं पर विश्वास करें तथा आवश्यकता पड़ने पर अधिकृत हेल्पलाइन या निकटतम चैप्टर से संपर्क करें।
प्रवासी राजस्थानियों की सुरक्षा, समन्वय एवं सहायता हेतु राज्य सरकार द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
जोरा जितेन्द्र
वार्ता
More News

कृषि एवं घरेलू उपभोक्ताओं तथा उद्योगों को निर्बाध एवं पर्याप्त बिजली के निर्देश

14 Apr 2026 | 10:36 PM

जयपुर, 14 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपभोक्ताओं को पर्याप्त एवं निर्बाध बिजली के लिए राज्य सरकार को प्रतिबद्ध बताते हुए प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाते हुए कृषि एवं घरेलू उपभोक्ताओं तथा उद्योगों को निर्बाध एवं पर्याप्त बिजली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।.

see more..

तस्कर बबलू तंवर की 5.59 करोड़ की संपत्ति स्थाई फ्रीज

14 Apr 2026 | 10:35 PM

जयपुर 14 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में झालावाड़ पुलिस ने फरार इनामी तस्कर बबलू तंवर और उसके सहयोगियों द्वारा नशे के कारोबार से अर्जित की गई साढ़े पांच करोड़ रुपए से अधिक की चल-अचल संपत्तियों को स्थाई रूप से फ्रीज कर दिया है। .

see more..

दिया कुमारी ने संत सेन जी महाराज को किया नमन

14 Apr 2026 | 10:34 PM

जयपुर 14 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज विद्याधर नगर विधानसभा में आयोजित नवम सेन जयंती पर्व में भाग लेकर संत सेन जी महाराज को नमन किया। .

see more..

सामाजिक समरसता दिवस एवं अंबेडकर जयंती पर रक्तदान

14 Apr 2026 | 10:19 PM

बारां, 14 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में बारां में जन सेवा प्रन्यास बारां द्वारा सामाजिक समरसता दिवस एवं भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर मंगलवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। .

see more..

अवैध खनन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई

14 Apr 2026 | 10:12 PM

अजमेर, 14 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में अजमेर के केकड़ी उपखण्ड में राज्य सरकार के निर्देश पर खनिज विभाग और परिवहन विभाग ने अवैध खनन एवं तय सीमा से अधिक भार ढोने वाले वाहनों के खिलाफ संयुक्त अभियान शुरू कर दिया है।.

see more..