Wednesday, Apr 15 2026 | Time 08:57 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


एसीबी जेजेएम घ्रोटाले के आरोपी सुबोध अग्रवाल एवं अन्य आरोपियों का पता लगाने का कर रही है प्रयास

जयपुर 04 मार्च (वार्ता) राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) बहुचर्चित जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले के मामले में आरोपी एवं पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल तथा अन्य आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
एसीबी के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इन आरोपियो का पता लगाने के लिए गत 17 फरवरी से कुल 40 टीमें जुटी हैं।
इस दौरान जयपुर, उदयपुर, बाड़मेर, जोधपुर, झालावाड़, कोटा, नागौर, विराट नगर, निवाई टोंक, चंदवाजी आमेर, गगांपुर सिटी, नई दिल्ली, चण्डीगढ़, हरियाणा के फरीदाबाद, सोहना, यु.पी. में नोएडा, मेरठ, प्रयागराज, बुलंद शहर, खूर्जा तथा मुंबई इत्यादि व आस-पास के इलाके कुल करीब 21 शहरों में करीब 100 से अधिक ठिकानों पर उनका पता लगाने के प्रयास किए गए है।
इसके लिए अब तक करीब 50 लोगों से पूछताछ की गई, जिनमें उनके करीबी रिश्तेदार, दोस्त, नौकर, ड्राईवर, आश्रय देने वाले व्यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा आरोपियों के पांच शहरों में स्थित परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं दोस्तों के ठिकानों के सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण कर सूचनाऐं संकलित की जा रही हैं।
दिल्ली, मुंबई, नोएडा, फरीदाबाद, मेरठ में सहयोग देने वाले चार व्यक्तियों में गौरव अग्रवाल शामिल हैं जो सुबोध अग्रवाल के मौसेरे भाई हैं जिन्हें मुंबई से पकड़ा गया। इसके अलावा दूसरे मौसेरे भाई सौरभ अग्रवाल को फरीदाबाद से पकड़ा गया है। इनके अलावा दो और लोगों को भी पकड़ा गया है। इन्हें पूछताछ के लिए नोएडा लाया गया है।
जोरा, मधुकांत
वार्ता
More News

कृषि एवं घरेलू उपभोक्ताओं तथा उद्योगों को निर्बाध एवं पर्याप्त बिजली के निर्देश

14 Apr 2026 | 10:36 PM

जयपुर, 14 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपभोक्ताओं को पर्याप्त एवं निर्बाध बिजली के लिए राज्य सरकार को प्रतिबद्ध बताते हुए प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाते हुए कृषि एवं घरेलू उपभोक्ताओं तथा उद्योगों को निर्बाध एवं पर्याप्त बिजली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।.

see more..

तस्कर बबलू तंवर की 5.59 करोड़ की संपत्ति स्थाई फ्रीज

14 Apr 2026 | 10:35 PM

जयपुर 14 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में झालावाड़ पुलिस ने फरार इनामी तस्कर बबलू तंवर और उसके सहयोगियों द्वारा नशे के कारोबार से अर्जित की गई साढ़े पांच करोड़ रुपए से अधिक की चल-अचल संपत्तियों को स्थाई रूप से फ्रीज कर दिया है। .

see more..

दिया कुमारी ने संत सेन जी महाराज को किया नमन

14 Apr 2026 | 10:34 PM

जयपुर 14 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज विद्याधर नगर विधानसभा में आयोजित नवम सेन जयंती पर्व में भाग लेकर संत सेन जी महाराज को नमन किया। .

see more..

सामाजिक समरसता दिवस एवं अंबेडकर जयंती पर रक्तदान

14 Apr 2026 | 10:19 PM

बारां, 14 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में बारां में जन सेवा प्रन्यास बारां द्वारा सामाजिक समरसता दिवस एवं भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर मंगलवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। .

see more..

अवैध खनन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई

14 Apr 2026 | 10:12 PM

अजमेर, 14 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में अजमेर के केकड़ी उपखण्ड में राज्य सरकार के निर्देश पर खनिज विभाग और परिवहन विभाग ने अवैध खनन एवं तय सीमा से अधिक भार ढोने वाले वाहनों के खिलाफ संयुक्त अभियान शुरू कर दिया है।.

see more..