Tuesday, Apr 14 2026 | Time 11:48 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


सिरोही जिले में ग्राम विकास अधिकारी एवं उसका पुत्र एक लाख रुपए की रिश्वत मामले में गिरफ्तार

जयपुर, 04, मार्च (वार्ता) राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को सिरोही जिले की रेवदर पंचायत की अनादरा ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी लक्ष्मी लाल एवं उसके पुत्र अखिलेश कुमार को एक मामले में एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
ब्यूरो के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने एसीबी की सिरोही चौकी को शिकायत की कि उसके आमला खेड़ा गांव (ग्राम पंचायत अनादरा ) में पत्नी के नाम से आवासीय भूखण्ड पर निर्माण स्वीकृति जारी करने एवं परिवादी द्वारा अपने आवासीय भूखण्ड के सीमांकन के दौरान ग्राम पंचायत द्वारा पूर्व में निर्मित सीसी सड़क क्षतिग्रस्त हो जाने पर उसके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही नहीं करने की एवज में ग्राम विकास अधिकारी लक्ष्मी लाल एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे है।
इस पर ब्यूरो टीम द्वारा ट्रेप कार्रवाई करने पर श्री लक्ष्मीलाल द्वारा अपने पुत्र अखिलेश कुमार को परिवादी से उसके जायज कार्य के एवज में एक लाख रुपए रिश्वत प्राप्त कर मौके से भगा दिया गया। जिस पर मनोवैज्ञानिक तरिके से तसल्लीपूर्वक पूछताछ उपरांत लक्ष्मीलाल की सहायता से सह आरोपी उसके पुत्र अखिलेश कुमार की निशांदेही पर उनकी कॉलोनी के खाली प्लॉट में गाड़ी गई रिश्वत राशि एक लाख रुपए बरामद की गई।
ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा अग्रिम कार्यवाही जारी है।
जोरा सैनी
वार्ता
More News

भरतपुर संभाग में डा अम्बेडकर की श्रद्धांजलि अर्पित की गयी

14 Apr 2026 | 11:10 AM

भरतपुर, 14 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर संभाग में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कई स्थानों पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर उल्लास और गरिमा के साथ दीप प्रज्ज्वलित करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। .

see more..

बस - ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की मौत, तीस घायल

14 Apr 2026 | 11:07 AM

अलवर, 14 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बस के ट्रक से टकराने से बस में सवार एक बालक और एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 30 लोग घायल हो गये।.

see more..

संविधान पार्क कोटा को देगा नई पहचान-बिरला

13 Apr 2026 | 11:52 PM

कोटा 13 अप्रैल (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को कोटा के श्रीनाथपुरम में संविधान पार्क का शिलान्यास किया। .

see more..

हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचे सभी योजनाओं का लाभ-बिरला

13 Apr 2026 | 11:50 PM

कोटा, 13 अप्रैल (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि अगले तीन महीनों में घर-घर सर्वे कर यह सुनिश्चित किया जाए कि पेंशन, खाद्य सुरक्षा, प्रधानमंत्री आवास सहित सभी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। .

see more..

लालगढ़ सैनिक छावनी के पास हॉट मिक्सिंग प्लांट में आग लगने से में दो ट्रक जलकर राख

13 Apr 2026 | 9:59 PM

श्रीगंगानगर, 13 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ मार्ग पर लालगढ़ सैनिक छावनी के समीप स्थित एक सड़क निर्माण कंपनी के हॉट मिक्सिंग प्लांट में सोमवार को भीषण आग लग जाने से वहां खड़े दो ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो गए, जबकि एक ट्रक का केबिन आंशिक रूप से जल गया। .

see more..