Friday, Apr 17 2026 | Time 06:06 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


राजस्थान में सरसों एवं चना की एमएसपी पर खरीद 25 मार्च और एक अप्रैल से होगी शुरु

जयपुर, 09 मार्च (वार्ता) राजस्थान रबी-2026 के तहत सरसों एवं चना की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद 25 मार्च और एक अप्रैल से दो चरणों में शुरू की जायेगी।
राज्य के सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने सोमवार को बताया कि केन्द्र सरकार से स्वीकृति प्राप्त हो जाने के बाद राजफेड द्वारा रबी-2026 के तहत सरसों एवं चना की समर्थन मूल्य पर खरीद राजफेड के चार क्षेत्रीय कार्यालयों कोटा, अजमेर, भरतपुर एवं श्रीगंगानगर में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 मार्च से एवं खरीद 25 मार्च से शुरू होगी जबकि, शेष चार क्षेत्रीय कार्यालयों जयपुर, जोधपुर, उदयपुर एवं बीकानेर नें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 मार्च एवं खरीद एक अप्रैल से शुरू की जायेगी।
श्री दक ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा सरसों का एमएसपी 6200 रुपये प्रति क्विंटल एवं चना का समर्थन मूल्य 5875 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। राज्य में सरसों की 13.78 लाख टन एवं चना की 5.53 लाख टन खरीद की सीमा निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि जिलेवार सीमा ऑनलाइन उपलब्ध करवा दी गई है। अजमेर, जोधपुर, बीकानेर एवं कोटा क्षेत्रीय कार्यालय के तहत आने वाले 19 जिलों में एनसीसीएफ द्वारा एवं जयपुर, उदयपुर, श्रीगंगानगर एवं भरतपुर क्षेत्रीय कार्यालय के तहत आने वाले 22 जिलों में नेफेड द्वारा खरीद कार्य कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सरसों एवं चना विक्रय के इच्छुक किसान स्वयं क्यूआर कोड स्कैन कर अथवा ई-मित्र के माध्यम से पंजीकरण करवा सकेंगे। समर्थन मूल्य पर ख़रीद किसानों की आधार आधारित बायोमीट्रिक पहचान के माध्यम से ही की जाएगी। केन्द्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार नैफेड और एनसीसीएफ के लिए एमएसपी पर ख़रीद 60 दिवस की अवधि में की जाएगी। उन्होंने राजफेड को निर्देश दिए हैं कि खरीद केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित कर ली जाए।
उन्होंने कहा कि किसान पूर्व की भांति एफएक्यू गुणवत्ता मापदण्डों के अनुरूप अपनी फसल क्षेत्र की क्रय-विक्रय अथवा ग्राम सेवा सहकारी समिति केन्द्र पर विक्रय कर सकेंगे। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसके लिए राजफेड में कॉल सेन्टर 18001806001 स्थापित किया गया है। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि वे अपनी फसल को साफ-सुथरा कर तथा छानकर क्रय केन्द्रों पर लाएं ताकि गुणवत्ता मापदण्डों के अनुरूप जिंस विक्रय कर सकें।
जोरा अशोक
वार्ता
More News

बारां में डोडा चूरा ले जाते आरोपी गिरफ्तार

17 Apr 2026 | 12:26 AM

बारां, 16 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में बारां जिले के कवाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने "नशा-विनाश" अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए तीन किलो 900 ग्राम डोडा चूरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।.

see more..

जयपुर में 1422 लीटर घी जब्त और बिलौना घी के एक बैच पर प्रतिबंध

17 Apr 2026 | 12:24 AM

जयपुर, 16 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में मिलावट के खिलाफ चलाये जा रहे 'शुद्ध आहार एवं मिलावट पर वार' अभियान के तहत जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर सघन निरीक्षण एवं सैंपलिंग की कार्रवाई कर 1422 लीटर घी को जब्त किया और बिलौना घी के एक बैच पर प्रतिबंध लगाया हैं। खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि मैसर्स शंकर एजेंसी का निरीक्षण कर गुलकंद सिरप, गवावा क्रश, पपीता प्रिजर्व फूड, सोया सॉस, चिली सॉस एवं कॉन्टिनेंटल सॉस के कुल छह नमूने लिए गए। मिलावट के संदेह पर मौके पर 99 लीटर गुलकंद सिरप, 22 लीटर गवावा क्रश, 97 किलोग्राम पपीता प्रिजर्व फूड, 142 .

see more..

भजनलाल ने पाटिल से की मुलाकात

16 Apr 2026 | 11:36 PM

नयी दिल्ली/जयपुर, 16 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान श्री शर्मा ने श्री पाटिल से राम जल सेतु लिंक परियोजना की प्रगति, हर घर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रदेश में जल संसाधनों के समुचित प्रबंधन को लेकर चर्चा की।
जोरा, संतोष
वार्ता.

see more..

जयपुर में शुक्रवार को नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन का होगा आयोजन

16 Apr 2026 | 11:34 PM

जयपुर 16 अप्रैल् (वार्ता) महिला शक्ति के सम्मान के लिए शुक्रवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में 'नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन' का आयोजन किया जायेगा। .

see more..

भिवाड़ी में फुटवियर बनाने वाली फैक्ट्री में बाउंसर पर फूटा श्रमिकों का गुस्सा

16 Apr 2026 | 11:31 PM

अलवर, 16 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिला के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रिलैक्सो इंडिया फुटवियर में गुरुवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब छुट्टी के दौरान मजदूरों और कंपनी के बाउंसर के बीच हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। .

see more..