Friday, Apr 17 2026 | Time 05:07 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


देवनानी ने सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

अजमेर, 12 मार्च (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या छह स्थित कृष्णा नगर रेगरान मोहल्ला में 17 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर श्री देवनानी कहा कि क्षेत्र में इस सड़क के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच के अनुरूप अजमेर के प्रत्येक क्षेत्र में योजनाबद्ध ढंग से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि अजमेर को एक श्रेष्ठ, सुंदर और स्मार्ट शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसरों के सृजन, युवाओं के लिए रोजगार के साधनों के विकास, सड़कों एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण तथा पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के समग्र और संतुलित विकास के लिए प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक मोहल्ले में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इससे नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आए और अजमेर विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकेगा।
उन्होंने कहा कि उनका सतत प्रयास है कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे शहर में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो तथा नागरिकों को बेहतर सड़क, स्वच्छता, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध हों। क्षेत्र के विभिन्न सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कई विकास कार्य किए जा रहे हैं।
जोरा अशोक
वार्ता
More News

बारां में डोडा चूरा ले जाते आरोपी गिरफ्तार

17 Apr 2026 | 12:26 AM

बारां, 16 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में बारां जिले के कवाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने "नशा-विनाश" अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए तीन किलो 900 ग्राम डोडा चूरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।.

see more..

जयपुर में 1422 लीटर घी जब्त और बिलौना घी के एक बैच पर प्रतिबंध

17 Apr 2026 | 12:24 AM

जयपुर, 16 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में मिलावट के खिलाफ चलाये जा रहे 'शुद्ध आहार एवं मिलावट पर वार' अभियान के तहत जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर सघन निरीक्षण एवं सैंपलिंग की कार्रवाई कर 1422 लीटर घी को जब्त किया और बिलौना घी के एक बैच पर प्रतिबंध लगाया हैं। खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि मैसर्स शंकर एजेंसी का निरीक्षण कर गुलकंद सिरप, गवावा क्रश, पपीता प्रिजर्व फूड, सोया सॉस, चिली सॉस एवं कॉन्टिनेंटल सॉस के कुल छह नमूने लिए गए। मिलावट के संदेह पर मौके पर 99 लीटर गुलकंद सिरप, 22 लीटर गवावा क्रश, 97 किलोग्राम पपीता प्रिजर्व फूड, 142 .

see more..

भजनलाल ने पाटिल से की मुलाकात

16 Apr 2026 | 11:36 PM

नयी दिल्ली/जयपुर, 16 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान श्री शर्मा ने श्री पाटिल से राम जल सेतु लिंक परियोजना की प्रगति, हर घर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रदेश में जल संसाधनों के समुचित प्रबंधन को लेकर चर्चा की।
जोरा, संतोष
वार्ता.

see more..

जयपुर में शुक्रवार को नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन का होगा आयोजन

16 Apr 2026 | 11:34 PM

जयपुर 16 अप्रैल् (वार्ता) महिला शक्ति के सम्मान के लिए शुक्रवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में 'नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन' का आयोजन किया जायेगा। .

see more..

भिवाड़ी में फुटवियर बनाने वाली फैक्ट्री में बाउंसर पर फूटा श्रमिकों का गुस्सा

16 Apr 2026 | 11:31 PM

अलवर, 16 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिला के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रिलैक्सो इंडिया फुटवियर में गुरुवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब छुट्टी के दौरान मजदूरों और कंपनी के बाउंसर के बीच हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। .

see more..