Friday, Apr 17 2026 | Time 04:33 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


गैस, तेल और खाद्य सामग्री की कोई कमी नहीं, कांग्रेस फैला रही है झूठ-राठौड़

जयपुर, 12 मार्च (वार्ता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस नेताओं की ओर से गैस, तेल और खाद्य सामग्री की कमी को लेकर लगाए जा रहे आरोपों को भ्रामक और तथ्यहीन करार देते हुए कहा है कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है और कांग्रेस झूठ फैलाकर जनता में डर और भ्रम का वातावरण बनाने का प्रयास कर रही है, जो उनकी पुरानी राजनीतिक परिपाटी रही है।
श्री राठौड़ ने अपने बयान में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि बिना तथ्यों की पुष्टि किए लगातार अनर्गल बयानबाजी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता आपदा में अवसर तलाशने की राजनीति करते हैं और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी जनता को डराकर राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश करते हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर आपूर्ति शृंखला से जुड़ी चुनौतियां अवश्य उत्पन्न हुई हैं लेकिन भारत सरकार की दूरदर्शी नीतियों और मजबूत तैयारियों के कारण देश पर इसका प्रभाव बेहद सीमित रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हर स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यक कदम उठा रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय जमाखोरी और कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रख रहा है। कहीं भी ऐसी गतिविधियों की सूचना मिलने पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जा रही है। भारत के पास गैस और तेल के पर्याप्त भंडार उपलब्ध हैं और प्रदेश में भी गैस, तेल तथा खाद्य सामग्री की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता जानबूझकर ऐसा माहौल बना रहे हैं जिससे आमजन में घबराहट फैले और लोग अनावश्यक रूप से वस्तुओं का भंडारण करने लगें।
उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके शासनकाल में रसोई गैस के लिए लंबी कतारें लगती थीं और ग्रामीण क्षेत्रों में मात्र 10 प्रतिशत परिवारों के पास ही गैस कनेक्शन था जबकि आज यह संख्या 90 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है। भाजपा सरकार ने उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से घर-घर गैस पहुंचाकर माताओं और बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाई है।
उन्होंने कहा कि किसानों के लिए रासायनिक उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और प्रदेश में पर्यटन, हस्तशिल्प, वस्त्र उद्योग सहित अन्य उद्योग सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। कांग्रेस द्वारा श्वेत पत्र की मांग को उन्होंने राजनीतिक नौटंकी बताते हुए कहा कि सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और सभी आंकड़े सार्वजनिक हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का राजनीतिक एजेंडा केवल डर और अफवाह फैलाने पर आधारित है, जबकि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य देश के 140 करोड़ नागरिकों के हितों की रक्षा करना और भारत को मजबूत बनाना है। राजस्थान की डबल इंजन सरकार हर परिस्थिति में आमजन के साथ मजबूती से खड़ी है और प्रदेश में किसी भी प्रकार का संकट उत्पन्न नहीं होने दिया जाएगा।
जोरा अशोक
वार्ता
More News

बारां में डोडा चूरा ले जाते आरोपी गिरफ्तार

17 Apr 2026 | 12:26 AM

बारां, 16 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में बारां जिले के कवाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने "नशा-विनाश" अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए तीन किलो 900 ग्राम डोडा चूरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।.

see more..

जयपुर में 1422 लीटर घी जब्त और बिलौना घी के एक बैच पर प्रतिबंध

17 Apr 2026 | 12:24 AM

जयपुर, 16 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में मिलावट के खिलाफ चलाये जा रहे 'शुद्ध आहार एवं मिलावट पर वार' अभियान के तहत जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर सघन निरीक्षण एवं सैंपलिंग की कार्रवाई कर 1422 लीटर घी को जब्त किया और बिलौना घी के एक बैच पर प्रतिबंध लगाया हैं। खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि मैसर्स शंकर एजेंसी का निरीक्षण कर गुलकंद सिरप, गवावा क्रश, पपीता प्रिजर्व फूड, सोया सॉस, चिली सॉस एवं कॉन्टिनेंटल सॉस के कुल छह नमूने लिए गए। मिलावट के संदेह पर मौके पर 99 लीटर गुलकंद सिरप, 22 लीटर गवावा क्रश, 97 किलोग्राम पपीता प्रिजर्व फूड, 142 .

see more..

भजनलाल ने पाटिल से की मुलाकात

16 Apr 2026 | 11:36 PM

नयी दिल्ली/जयपुर, 16 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान श्री शर्मा ने श्री पाटिल से राम जल सेतु लिंक परियोजना की प्रगति, हर घर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रदेश में जल संसाधनों के समुचित प्रबंधन को लेकर चर्चा की।
जोरा, संतोष
वार्ता.

see more..

जयपुर में शुक्रवार को नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन का होगा आयोजन

16 Apr 2026 | 11:34 PM

जयपुर 16 अप्रैल् (वार्ता) महिला शक्ति के सम्मान के लिए शुक्रवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में 'नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन' का आयोजन किया जायेगा। .

see more..

भिवाड़ी में फुटवियर बनाने वाली फैक्ट्री में बाउंसर पर फूटा श्रमिकों का गुस्सा

16 Apr 2026 | 11:31 PM

अलवर, 16 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिला के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रिलैक्सो इंडिया फुटवियर में गुरुवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब छुट्टी के दौरान मजदूरों और कंपनी के बाउंसर के बीच हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। .

see more..