Tuesday, May 12 2026 | Time 08:26 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


जयपुर में दस अप्रैल को होगा एमएनआईटी इंडस्ट्री-इंस्टीट्यूट कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन

जयपुर, 08 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) जयपुर दस अप्रैल को एमएनआईटी इंडस्ट्री-इंस्टीट्यूट कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन करेगा।
संस्थान के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 150 से अधिक प्रमुख उद्योगों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है, जिससे संवाद और सहयोग के लिए एक सशक्त मंच तैयार होगा। इसमें वोल्वो ग्रुप, ओरेकल, इन्फोसिस, गूगल, जिंदल स्टील एंड पावर, एडोबी, जेपी मॉर्गन चेज़, बॉश, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, अपोलो टायर्स, एप्लाइड मैटेरियल्स, डिफेंस मेटलर्जिकल रिसर्च लैबोरेटरी, जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर्स, राजस्थान सोलर एसोसिएशन, बार्कलेज, न्यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्स, भारतीय वायु सेना, श्रीराम पिस्टन्स एंड रिंग्स, नोकिया, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड, सैमसंग, ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, हनीवेल और हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड सहित कई संगठन शामिल होंगे।
सम्मेलन की शुरुआत एक औपचारिक उद्घाटन सत्र से होगी, जिसमें राज्य के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवासन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर आईआईटी दिल्ली, आईआईटी धनबाद और एनआईटी दुर्गापुर के निदेशक तथा एमआईटी-एडीटी विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर सहित प्रतिष्ठित शिक्षाविद भी मौजूद रहेंगे।
यह आयोजन शिक्षा जगत और उद्योग के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। 'विकसित भारत 2047' के परिवर्तनकारी लक्ष्यों के अनुरूप, संस्थान इस कॉन्क्लेव को एक वार्षिक अग्रणी कार्यक्रम के रूप में विकसित करना चाहता है। इसका उद्देश्य सार्थक जुड़ाव, ज्ञान का आदान-प्रदान और दीर्घकालिक साझेदारियों को बढ़ावा देना है।
कक्षा में होने वाली पढ़ाई और औद्योगिक उपयोग के बीच की खाई को पाटकर, यह आयोजन एनईपी 2020 के विज़न को साकार करने में एक महत्वपूर्ण उत्प्रेरक का काम करेगा और अगली पीढ़ी को एक आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से उन्नत राष्ट्र का नेतृत्व करने के लिए सशक्त बनायेगा।
जोरा जितेन्द्र
वार्ता
More News

राखी गौतम मेडिकल कॉलेज के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठीं

11 May 2026 | 10:13 PM

कोटा, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में कोटा के जे.के. लोन अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में लगातार हो रही प्रसूताओं की मौतों के बाद शहर में आक्रोश और बढ़ गया। .

see more..

डीग को मिली 24 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं की सौगात-रावत

11 May 2026 | 10:09 PM

डीग, 11 मई (वार्ता) राजस्थान के डीग जिले के परमदरा गांव में सोमवार को जल संसाधन विभाग की लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत वाली प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 9 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। .

see more..

कोटा में प्रसुताओं की मौत के बाद राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया प्रसंज्ञान

11 May 2026 | 10:08 PM

कोटा, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में कोटा में प्रसूताओं की मौत के बाद राज्य मानवाधिकार आयोग ने प्रसंज्ञान लेते हुए कोटा के कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज से तुरंत रिपोर्ट मांगी है।.

see more..

कोटा में श्री नीलकंठ महादेव, रेतवाली में हुआ रूद्राभिषेक एवं महाआरती

11 May 2026 | 10:03 PM

कोटा, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में कोटा में सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के एक हजार वर्ष और मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को आयोजित 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' पर सोमनाथ मंदिर, गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कोटा के श्री नीलकंठ महादेव मंदिर, रेतवाली में किया गया।.

see more..

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

11 May 2026 | 9:59 PM

चित्तौड़गढ़, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने तीन युवकों की मौत हो गई।.

see more..