Wednesday, May 13 2026 | Time 00:06 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


श्रीकरनपुर सेक्टर में 2 किलो 340 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में पंजाब के चार तस्कर गिरफ्तार

श्रीगंगानगर, 08 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरनपुर सेक्टर में रविवार की अप्रैल की रात सीमा सुरक्ष बल (बीएसएफ) की चक 3-एफसी बॉर्डर ऑब्जर्वेशन पोस्ट (बीओपी) के अधीन चक 1-एफसी के एक खेत में एक बैग से दो किलो 340 ग्राम हेरोइन के तीन पैकेट तथा अन्य सामान बरामद होने की घटना में पुलिस को आज महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।
पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने बताया कि इस मामले में दर्ज मुकदमे की गहन जांच-पड़ताल के दौरान समेजा कोठी थाना प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर कृष्णकुमार और उनकी टीम ने चार भारतीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी गुरचरण सिंह उर्फ राजू (28) पुत्र होशियार सिंह निवासी रामपुर राईया, राजेंद्र सिंह उर्फ जिंदर (25) पुत्र मलकीत सिंह निवासी बिटला थाना मेंहतपुर, मनदीप सिंह उर्फ मनी (23)पुत्र लालसिंह निवासी रायपुर गुजरा तहसील नकोदर जिला जालंधर तथा नरेंद्र सिंह उर्फ काका (21) पुत्र छिंद्र सिंह निवासी चक बरोका तहसील जलालाबाद जिला फाजिल्का पंजाब हैं। पुलिस ने इन तस्करों द्वारा तस्करी में इस्तेमाल की गयी एक क्रेटा गाड़ी भी जब्त कर ली है।
विगत 5-6 अप्रैल की रात को बीएसएफ की उक्त बॉर्डर पोस्ट के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर अतुल शर्मा ने अपनी
टीम के साथ एंबुश/ गश्त के दौरान खेत में एक बैग और अन्य सामान संदिग्ध अवस्था में पड़ा देखा। बैग में
तीन पैकेट मिले, जिनमें कुल 2 किलो 340 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसकी सूचना पर श्रीकरनपुर थाना में सब-इंस्पेक्टर माला सिंह की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात तस्करों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ये पंजाब के तस्कर श्रीकरनपुर इलाके में स्थानीय संपर्क सूत्रों के माध्यम से हेरोइन की खेप उठाने आये थे। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह हेरोइन पंजाब में आगे किन बड़े तस्करों तक पहुंचाई जानी थी। इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
सं.श्रवण
वार्ता
More News

काेटा में प्रसूताओं के मामले में दो चिकित्सक एवं दो नर्सिंग अधिकारी और निलंबित

12 May 2026 | 11:22 PM

कोटा, 12 मई (वार्ता) राजस्थान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा है किकोटा में स्थित न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसूताओं की मौत एवं स्वास्थ्य बिगड़ने के मामले को लेकर राज्य सरकार बेहद गंभीर है और लगातार सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है।.

see more..

पेपर लीक के बारे में देश को बताना चाहिए: गहलोत

12 May 2026 | 10:59 PM

जयपुर, 12 मई (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा- यूजी (नीट-यूजी) को रद्द करने को बहुत दुखद बताते हुए मांग किया है कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान को देश को बताया जाना चाहिए पेपर लीक क्यों हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है है इस मामले की जांच कर रही केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचे। .

see more..

बारां में कर्मचारियों ने चिकित्सा मंत्री का पुतला फूंका, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

12 May 2026 | 9:57 PM

बारां, 12 मई (वार्ता) राजस्थान में राज्य सरकार की राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) योजना को बीमा मोड पर देने की संभावनाओं और निजी अस्पतालों द्वारा इलाज बंद किए जाने के विरोध में मंगलवार को बारां जिला मुख्यालय पर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। .

see more..

अजमेर में नेपाल के दो अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, एक करोड़ की चरस बरामद

12 May 2026 | 9:52 PM

जयपुर, 12 मई (वार्ता) राजस्थान आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने नशे के सौदागरों के विरुद्ध एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई को अंजाम देते हुए नेपाल के दो कुख्यात तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब एक करोड़ रुपये कीमत की चरस बरामद की है। .

see more..

मौलवी के पुत्र के खिलाफ मदरसे की छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज

12 May 2026 | 9:49 PM

अलवर, 12 मई (वार्ता) राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी में मदरसे में पढ़ने वाली एक बालिका ने मौलवी के पुत्र पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। .

see more..