Friday, Apr 17 2026 | Time 05:01 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


भजनलाल ने जयपुर मेट्रो फेज-द्वितीय की मंजूरी पर मोदी का जताया आभार

जयपुर, 08 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर मेट्रो फेज-द्वितीय एवं पचपदरा रिफाइनरी की संशोधित लागत को मंजूरी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया हैं।
श्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा जयपुर मेट्रो फेज-द्वितीय एवं आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा पचपदरा रिफाइनरी की संशोधित लागत को मंजूरी दी गई है।
इस पर श्री शर्मा ने कहा कि जयपुर मेट्रो फेज-2 के तहत प्रहलादपुरा से टोडी मोड़ तक 41 किलोमीटर लंबा उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कॉरिडोर सीतापुरा से लेकर वीकेआईए तक के औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्रों को जोड़ते हुए यह जयपुर की जीवनरेखा के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक कदम से जयपुर के शहरी विकास को नई दिशा मिलेगी तथा आमजन को सुरक्षित एवं सुगम परिवहन सुविधा भी उपलब्ध हो सकेगी।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के द्वारा जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी दी गई है। इस कॉरिडोर में कुल 36 स्टेशन होंगे और परियोजना की कुल लागत 13037.66 करोड़ है। इस परियोजना का क्रियान्वयन राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पाेशन लिमिटेड द्वारा किया जाएगा, जो भारत सरकार और राजस्थान सरकार की 50:50 साझेदारी वाली संयुक्त कंपनी है।
यह फेज-2 कॉरिडोर सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया, वीकेआईए, जयपुर एयरपोर्ट, टोंक रोड, एसएमएस अस्पताल और स्टेडियम, अंबाबाड़ी तथा विद्याधर नगर जैसे प्रमुख क्षेत्रों को निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इसमें एयरपोर्ट क्षेत्र में भूमिगत स्टेशन भी शामिल होंगे जिससे शहर में एकीकृत और निरंतर मेट्रो नेटवर्क सुनिश्चित होगा।
जयपुर में फेज-प्रथम के तहत ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर पर मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक 11.64 किलोमीटर लंबी मेट्रो सेवा संचालित है, जिसमें 11 स्टेशन हैं।
जोरा , जांगिड़
वार्ता
More News

बारां में डोडा चूरा ले जाते आरोपी गिरफ्तार

17 Apr 2026 | 12:26 AM

बारां, 16 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में बारां जिले के कवाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने "नशा-विनाश" अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए तीन किलो 900 ग्राम डोडा चूरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।.

see more..

जयपुर में 1422 लीटर घी जब्त और बिलौना घी के एक बैच पर प्रतिबंध

17 Apr 2026 | 12:24 AM

जयपुर, 16 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में मिलावट के खिलाफ चलाये जा रहे 'शुद्ध आहार एवं मिलावट पर वार' अभियान के तहत जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर सघन निरीक्षण एवं सैंपलिंग की कार्रवाई कर 1422 लीटर घी को जब्त किया और बिलौना घी के एक बैच पर प्रतिबंध लगाया हैं। खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि मैसर्स शंकर एजेंसी का निरीक्षण कर गुलकंद सिरप, गवावा क्रश, पपीता प्रिजर्व फूड, सोया सॉस, चिली सॉस एवं कॉन्टिनेंटल सॉस के कुल छह नमूने लिए गए। मिलावट के संदेह पर मौके पर 99 लीटर गुलकंद सिरप, 22 लीटर गवावा क्रश, 97 किलोग्राम पपीता प्रिजर्व फूड, 142 .

see more..

भजनलाल ने पाटिल से की मुलाकात

16 Apr 2026 | 11:36 PM

नयी दिल्ली/जयपुर, 16 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान श्री शर्मा ने श्री पाटिल से राम जल सेतु लिंक परियोजना की प्रगति, हर घर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रदेश में जल संसाधनों के समुचित प्रबंधन को लेकर चर्चा की।
जोरा, संतोष
वार्ता.

see more..

जयपुर में शुक्रवार को नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन का होगा आयोजन

16 Apr 2026 | 11:34 PM

जयपुर 16 अप्रैल् (वार्ता) महिला शक्ति के सम्मान के लिए शुक्रवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में 'नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन' का आयोजन किया जायेगा। .

see more..

भिवाड़ी में फुटवियर बनाने वाली फैक्ट्री में बाउंसर पर फूटा श्रमिकों का गुस्सा

16 Apr 2026 | 11:31 PM

अलवर, 16 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिला के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रिलैक्सो इंडिया फुटवियर में गुरुवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब छुट्टी के दौरान मजदूरों और कंपनी के बाउंसर के बीच हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। .

see more..