Friday, Apr 17 2026 | Time 05:44 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


पिता-पत्नी से विवाद के बाद व्यक्ति ने घर में पानी की टंकी में डूबकर की आत्महत्या

श्रीगंगानगर, 09 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में बीकानेर के मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र स्थित गौतम चौक के पास एक व्यक्ति ने पिता और पत्नी से हुए झगड़े के बाद घर में बनी अंडरग्राउंड पानी की टंकी में कूदकर आत्महत्या कर ली है।
धीरज ने आत्महत्या करने से पहले घर के मुख्य द्वार पर एक सुसाइड नोट लिखकर बाहर की तरफ टांग दिया था, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पिता और पत्नी को जिम्मेदार ठहराया। नोट इसीलिए बाहर टांगा ताकि
घर में अकेले होने के कारण उसकी मौत की सूचना जल्दी लोगों को मिल जाये। मुक्ता प्रसादनगर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक परमेश्वर सुथार ने बताया कि मृतक के चाचा सुरेंद्र लालवानी (54), निवासी मनेंद्रगढ़, जिला कोरिया,छत्तीसगढ़ की रिपोर्ट के आधार पर धीरज के पिता हरीश लालवानी और पत्नी पूर्णिमा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
धीरज लालवानी अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और उसके दो संतान हैं। हरीश लालवानी का मध्य
प्रदेश में अच्छा कारोबार है। धीरज अपनी पत्नी पूर्णिमा और बच्चों के साथ बीकानेर में रहता था, लेकिन यहां उसका कोई स्थिर या अच्छा काम नहीं था। वह शराब का नशा करने का भी आदी था, जिसके कारण घर में लगातार झगड़े और कलह चलते रहते थे।
इस स्थिति को देखते हुए पिता हरीश ने पिछले महीने धीरज को पत्नी और बच्चों सहित मध्य प्रदेश अपने पास बुला लिया था। वह धीरज को अपने कारोबार में जोड़ने की कोशिश कर रहे थे। धीरज परिवार सहित 22 मार्च को मध्य प्रदेश चला गया, लेकिन वहां भी पिता और पत्नी के साथ विवाद हो गया। इसके बाद वह 27 मार्च को अकेला बीकानेर लौट आया और पत्नी और बच्चों को मध्य प्रदेश में ही छोड़ दिया। धीरज तब से गौतम चौक के पास अपने घर में अकेला रह रहा था। शराब की लत और घरेलू क्लेश से तंग आकर उसने सुसाइड नोट लिखा और गेट पर टांग दिया। इसके बाद वह घर के अंदर भूमिगत पानी की टंकी में कूद गया।
विगत छह अप्रैल को गली से गुजर रहे लोगों ने मुख्य द्वार पर लगा कागज देखा और पढ़कर हैरान रह गये। नोट में धीरज ने साफ लिखा था कि वह पिता और पत्नी से परेशान होकर पानी के टैंक में कूदकर जान दे रहा है। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और टंकी से धीरज की लाश बरामद की।
थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पीपीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया और मृतक के पिता, पत्नी तथा अन्य परिजनों को सूचना दी गयी। परिवार के सदस्य मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से बुधवार को बीकानेर पहुंचे। चाचा सुरेंद्र लालवानी की रिपोर्ट पर पिता और पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिवार को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। सं.श्रवण
वार्ता
More News

बारां में डोडा चूरा ले जाते आरोपी गिरफ्तार

17 Apr 2026 | 12:26 AM

बारां, 16 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में बारां जिले के कवाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने "नशा-विनाश" अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए तीन किलो 900 ग्राम डोडा चूरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।.

see more..

जयपुर में 1422 लीटर घी जब्त और बिलौना घी के एक बैच पर प्रतिबंध

17 Apr 2026 | 12:24 AM

जयपुर, 16 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में मिलावट के खिलाफ चलाये जा रहे 'शुद्ध आहार एवं मिलावट पर वार' अभियान के तहत जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर सघन निरीक्षण एवं सैंपलिंग की कार्रवाई कर 1422 लीटर घी को जब्त किया और बिलौना घी के एक बैच पर प्रतिबंध लगाया हैं। खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि मैसर्स शंकर एजेंसी का निरीक्षण कर गुलकंद सिरप, गवावा क्रश, पपीता प्रिजर्व फूड, सोया सॉस, चिली सॉस एवं कॉन्टिनेंटल सॉस के कुल छह नमूने लिए गए। मिलावट के संदेह पर मौके पर 99 लीटर गुलकंद सिरप, 22 लीटर गवावा क्रश, 97 किलोग्राम पपीता प्रिजर्व फूड, 142 .

see more..

भजनलाल ने पाटिल से की मुलाकात

16 Apr 2026 | 11:36 PM

नयी दिल्ली/जयपुर, 16 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान श्री शर्मा ने श्री पाटिल से राम जल सेतु लिंक परियोजना की प्रगति, हर घर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रदेश में जल संसाधनों के समुचित प्रबंधन को लेकर चर्चा की।
जोरा, संतोष
वार्ता.

see more..

जयपुर में शुक्रवार को नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन का होगा आयोजन

16 Apr 2026 | 11:34 PM

जयपुर 16 अप्रैल् (वार्ता) महिला शक्ति के सम्मान के लिए शुक्रवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में 'नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन' का आयोजन किया जायेगा। .

see more..

भिवाड़ी में फुटवियर बनाने वाली फैक्ट्री में बाउंसर पर फूटा श्रमिकों का गुस्सा

16 Apr 2026 | 11:31 PM

अलवर, 16 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिला के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रिलैक्सो इंडिया फुटवियर में गुरुवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब छुट्टी के दौरान मजदूरों और कंपनी के बाउंसर के बीच हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। .

see more..