Tuesday, May 12 2026 | Time 09:27 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


आईजीजेएस जयपुर 2026 में 230 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय खरीदार हुए शामिल

जयपुर, 10 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में तीन दिवसीय इंटरनेशनल जेम एंड ज्वैलरी शो (आईजीजेएस) जयपुर-2026 का आयोजन किया गया जिसमें बदलते वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य के बीच 230 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय खरीदार शामिल हुए।
द जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्टस प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) द्वारा नौ से ग्यारह अप्रैल तक इसका आयोजन किया जा रहा है जो यह प्रदर्शनी भारतीय निर्माताओं और वैश्विक खरीदारों को एक ही मंच पर जोड़ने का कार्य कर रही है।
जीजेईपीसी के क्षेत्रीय अध्यक्ष (राजस्थान) योगेंद्र गर्ग ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि
आईजीजेएस को एक अत्यंत क्यूरेटेड और बिज़नेस-केंद्रित प्लेटफॉर्म के रूप में पहचाना जाता है जो वैश्विक रत्न एवं आभूषण व्यापार में भारत की स्थिति को एक प्रमुख सोर्सिंग डेस्टिनेशन के रूप में मजबूत करता है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष आईजीजेएस जयपुर में 85 कंपनियां 110 बूथ के माध्यम से अपनी भागीदारी दर्ज करा रही हैं। साथ ही 30 देशों से आए 230 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदार इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं। इन देशों में अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, यूरोप, लैटिन अमेरिका, ओशिनिया, मिडिल ईस्ट एवं नॉर्थ अफ्रीका, रूस और सीआईएस क्षेत्र शामिल हैं।
यह आयोजन वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बदलते परिदृश्य के बीच भारत के जेम्स और ज्वेलरी सेक्टर के लिए नए व्यापारिक अवसरों को सृजित करने और निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
श्री गर्ग ने कहा कि जयपुर रत्न और आभूषण उद्योग के लिए एक अद्वितीय और एकीकृत पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करता है । स्रोत और विनिर्माण से लेकर प्रमाणन और व्यापार तक सब कुछ निकटता में ही उपलब्ध है। आईजीजेएस जयपुर इसी मजबूती को दर्शाता है और वैश्विक खरीदारों को भारत की क्षमताओं से गहराई से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है।
प्रदर्शनी के उद्घाटन के मौके पर सीमा शुल्क निवारक विभाग नई दिल्ली के मुख्य आयुक्त संजय गुप्ता ने कहा कि उन्हें यह देखकर खुशी हो रही है कि जीजेईपीसी वैश्विक मंच पर ब्रांड इंडिया को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आईजीजेएस जैसे मंच न केवल भारत की विनिर्माण क्षमताओं की गहराई को प्रदर्शित करते हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के बीच विश्वास भी बढ़ाते हैं।
जयपुर के सीमा शुल्क आयुक्त आर के चंदन ने कहा कि सीमा शुल्क विभाग केवल नियामक ही नहीं है, बल्कि व्यापार को सुगम बनाने वाला भी है। हमारा मुख्य उद्देश्य व्यापार करने में सुगमता लाना और उद्योग के विकास में सहयोग करना है। हम आईजीजेएस के आयोजन में जीजेईपीसी के प्रयासों की सराहना करते हैं, जो वैश्विक खरीदारों और भारतीय निर्माताओं को एक सशक्त मंच पर एकजुट करता है।
ब्रिटेन में हाउस ऑफ बेनी के सीईओ और मालिक साइमन बेनी ने कहा "भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के तहत शून्य टैरिफ के साथ उद्योग को एक साथ लाना दोनों पक्षों के लिए स्पष्ट लाभ पैदा करता है। यह एक प्रमुख लागत बाधा को दूर करता है और निर्माताओं, कटर्स और पॉलिशर्स की व्यापक भागीदारी को प्रोत्साहित करता है। यहां जो बात सबसे अलग दिखती है, वह है भारतीय शिल्प कौशल का असाधारण स्तर, विशेष रूप से सेटिंग में सटीकता, फिनिशिंग की गुणवत्ता और एनामेल वर्क का उच्च मानक।
उन्होंने कहा कि बारीकी से देखने पर भी, हर छोटी से छोटी बात पर पूरा ध्यान दिया गया है। कुल मिलाकर, यह बेहद प्रभावशाली है और आभूषणों के द्विपक्षीय व्यापार में वृद्धि का एक मजबूत संकेत है।
दक्षिण अफ्रीका की इको चिक ज्वैलरी की एस्मेरी डू प्लोय ने कहा "भारत उम्मीद से कहीं अधिक अवसर प्रदान करता है।
जीजेईपीसी के उपाध्यक्ष शौनक पारिख ने कहा कि ऐसे समय में जब वैश्विक व्यापार का माहौल भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं से प्रभावित है और 230 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की मजबूत भागीदारी भारत में एक विश्वसनीय सोर्सिंग पार्टनर के रूप में निरंतर विश्वास को दर्शाती है।
जोरा अशोक
वार्ता
More News

राखी गौतम मेडिकल कॉलेज के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठीं

11 May 2026 | 10:13 PM

कोटा, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में कोटा के जे.के. लोन अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में लगातार हो रही प्रसूताओं की मौतों के बाद शहर में आक्रोश और बढ़ गया। .

see more..

डीग को मिली 24 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं की सौगात-रावत

11 May 2026 | 10:09 PM

डीग, 11 मई (वार्ता) राजस्थान के डीग जिले के परमदरा गांव में सोमवार को जल संसाधन विभाग की लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत वाली प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 9 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। .

see more..

कोटा में प्रसुताओं की मौत के बाद राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया प्रसंज्ञान

11 May 2026 | 10:08 PM

कोटा, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में कोटा में प्रसूताओं की मौत के बाद राज्य मानवाधिकार आयोग ने प्रसंज्ञान लेते हुए कोटा के कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज से तुरंत रिपोर्ट मांगी है।.

see more..

कोटा में श्री नीलकंठ महादेव, रेतवाली में हुआ रूद्राभिषेक एवं महाआरती

11 May 2026 | 10:03 PM

कोटा, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में कोटा में सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के एक हजार वर्ष और मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को आयोजित 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' पर सोमनाथ मंदिर, गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कोटा के श्री नीलकंठ महादेव मंदिर, रेतवाली में किया गया।.

see more..

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

11 May 2026 | 9:59 PM

चित्तौड़गढ़, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने तीन युवकों की मौत हो गई।.

see more..