Tuesday, May 12 2026 | Time 08:42 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज

श्रीगंगानगर, 10 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर में विदेश भेजने के नाम पर नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का एक मामला सदर थाना में दर्ज हुआ है।
पुलिस के अनुसार पार्क एवेन्यू कॉलोनी निवासी सुखजीतसिंह ने पदमपुर तहसील क्षेत्र के गांव गंगूवाला निवासी प्रदीपसिंह और उसके पिता इकबालसिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है। सुखजीत सिंह ने अदालत में दायर किया इस्तगासा में बताया है कि वह अपने बेटे को विदेश भेजने चाहता था।इसी दौरान उक्त पिता-पुत्र से संपर्क हुआ तो उन्होंने कहा कि वे लोगों को विदेश भेजने और वहां नौकरी दिलवाने का काम करते हैं। अब तक बहुत से लोगों को विदेश भेज चुके हैं।
प्रदीपसिंह ने बताया कि उनका मुख्य ऑफिस चंडीगढ़ में है जिसकी ब्रांच अलग-अलग शहरों में हैं। आरोपियों ने उसके पुत्र को ऑस्ट्रेलिया भिजवाने और वहां नौकरी लगवाने का कुल खर्च 13 लाख रुपए बताया। इसमें से नौ लाख पहले देने और चार लाख रुपए उसके बेटे के ऑस्ट्रेलिया पहुंचने तथा वहां सेटल होने के बाद देना तय हुआ। उसने नौ लाख रुपए दे दिए लेकिन आरोपियों ने उसके पुत्र को ऑस्ट्रेलिया को नहीं भेजा।
काफी समय बीतने के बाद भी जब उसके बेटे का आरोपियों ने वीजा नहीं लगवाए तो उसने प्रतिष्ठित व्यक्तियों को साथ लेकर उनसे बात की। उन्होंने रकम वापसी के तौर पर साढ़े छह लाख रुपए का एक चेक सिक्योरिटी के रूप में उनको दिया। यह चेक बैंक में अनादरित हो गया। आरोप लगाया गया है कि प्रदीपसिंह तथा उसके पिता ने रुपए वापस करने से इनकार कर दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सं , जांगिड़
वार्ता
More News

राखी गौतम मेडिकल कॉलेज के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठीं

11 May 2026 | 10:13 PM

कोटा, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में कोटा के जे.के. लोन अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में लगातार हो रही प्रसूताओं की मौतों के बाद शहर में आक्रोश और बढ़ गया। .

see more..

डीग को मिली 24 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं की सौगात-रावत

11 May 2026 | 10:09 PM

डीग, 11 मई (वार्ता) राजस्थान के डीग जिले के परमदरा गांव में सोमवार को जल संसाधन विभाग की लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत वाली प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 9 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। .

see more..

कोटा में प्रसुताओं की मौत के बाद राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया प्रसंज्ञान

11 May 2026 | 10:08 PM

कोटा, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में कोटा में प्रसूताओं की मौत के बाद राज्य मानवाधिकार आयोग ने प्रसंज्ञान लेते हुए कोटा के कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज से तुरंत रिपोर्ट मांगी है।.

see more..

कोटा में श्री नीलकंठ महादेव, रेतवाली में हुआ रूद्राभिषेक एवं महाआरती

11 May 2026 | 10:03 PM

कोटा, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में कोटा में सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के एक हजार वर्ष और मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को आयोजित 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' पर सोमनाथ मंदिर, गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कोटा के श्री नीलकंठ महादेव मंदिर, रेतवाली में किया गया।.

see more..

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

11 May 2026 | 9:59 PM

चित्तौड़गढ़, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने तीन युवकों की मौत हो गई।.

see more..