Sunday, May 10 2026 | Time 01:22 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


भजनलाल ने 607.66 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

जयपुर 11 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर दौसा जिले के बांदीकुई में 607.66 करोड़ रुपये की लागत के 213 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
इस मौके पर श्री शर्मा ने पॉलिटेक्निक कॉलेज का नाम महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम पर रखने, बांदीकुई-दौसा रेलवे फाटक पर आरओबी निर्माण, बांदीकुई एवं बसवा नगर पालिका में सीवरेज एवं ड्रेनेज गेप के कार्य के साथ ही राजस्थान के प्रत्येक ब्लॉक में एक उच्च माध्यमिक विद्यालय में सावित्री बाई फुले ई-लाइब्रेरी की स्थापना एवं सभी जिलों में महात्मा ज्योतिबा फुले आदर्श विद्यालय स्थापित करने की घोषणा की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गरीब, किसान, मजदूर और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य कर रही है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, विधायक भागचंद टांकडा, राजेंद्र मीणा, रामविलास मीना, विक्रम बंशीवाल, हंसराज मीना, देवी सिंह शेखावत सहित कई जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।
जोरा अशोक
वार्ता
More News

पानी के पैसे में भ्रष्टाचार करने वालों का हश्र पूर्व मंत्री जैसा होगा-शेखावत

09 May 2026 | 10:33 PM

पोकरण (जैसलमेर), 09 मई (वार्ता) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भ्रष्टाचार पर 'जीरो टॉलरेंस' की नीति स्पष्ट करते हुए चेताया है कि पानी के पैसे में भ्रष्टाचार करने वालों का हश्र भी पूर्व मंत्री महेश जोशी जैसा ही होगा।.

see more..

हर व्यक्ति तक सुलभ एवं त्वरित न्याय पहुंचाना सरकार का संकल्प-भजनलाल

09 May 2026 | 10:30 PM

जयपुर, 09 मई (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हर व्यक्ति तक सुलभ, त्वरित और पारदर्शी न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना राज्य सरकार का संकल्प बताते हुए कहा है कि इसी लक्ष्य के साथ राज्य सरकार प्रदेश में संवेदनशील, प्रभावी एवं जनोन्मुखी कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।.

see more..

युवक ने देसी कट्टे से खुद को गोली मारी

09 May 2026 | 10:29 PM

भरतपुर, 09 मई (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर के मनियां थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक ने खुद को गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान कस्बे में परचून की दुकान चलाने बाले शिवम के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा 315 बोर एवं खाली कारतूस बरामद किये हैं।
सूत्रों ने बताया कि परिजन उसे पहले धौलपुर अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए आगरा भेज दिया गया। घायल युवक शिवम का आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
सं सुनील अशोक
वार्ता.

see more..

मोदी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भाजपा सरकार की योजनाओं पर जताया अटूट विश्वास-पूनियां

09 May 2026 | 10:29 PM

जयपुर, 09 मई (वार्ता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां ने कहा है कि ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार की योजनाओं पर अटूट विश्वास जताया हैं। .

see more..

महिला आरक्षण कानून को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

09 May 2026 | 10:26 PM

भरतपुर, 09 मई (वार्ता) राजस्थान में डीग के कस्वा सीकरी में शनिवार को को महिला आरक्षण कानून- 2023 को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन करके केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।.

see more..