Monday, May 18 2026 | Time 09:35 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


फसल का बीमा कराने वाले किसानों की सूची हो सार्वजनिक-जाट

जयपुर 11 अप्रैल (वार्ता) किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा है कि सरकार को प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना के तहत फसल का बीमा कराने वाले किसानों की सूची सार्वजनिक करनी चाहिए जिसमें कांटा गया प्रीमियम एवं किसानों को दिया गया प्रीमियम उल्लेखित हो।
श्री जाट टोंक के नवाबपुरा गांव में शुक्रवार को रात्रि चौपाल कार्यक्रम के तहत् ग्रामीणों के साथ चर्चा करते हुए आपदा राहत कोष एवं प्रधानमंत्री फ़सल बीमा पॉलिसी वितरण एवं मुआवजा पर किसानों का पक्ष रख रहे थे। उन्होंने कहा कि फसल बीमा पॉलिसी का वितरण नहीं किया जा रहा जिसके कारण किसानों में फ़सल बीमा को लेकर जानकारी नहीं है।
उन्होंने कहा कि ऐसे में सरकार को जिन किसानों का फ़सल बीमा किया है उनकी सूची ग्राम पंचायत मुख्यालय, ग्राम सेवा सहकारी समिति, गांव चौपाल पर चस्पा एवं उसमें कांटा गया प्रीमियम एवं किसानों को दिया गया प्रीमियम उल्लेखित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बे-मौसम वर्षा एवं ओलावृष्टि के कारण किसान की फसलें चौपट हो गई परन्तु किसानों को मुआवजा मिलेगा इसकी कोई गारंटी भी नहीं है जबकि बैंक खातों से बैंक किसान से पूछें बिना ही पैसे काटकर बीमा कम्पनियां के खातों में डाल दिया जाता है जिसकी पॉलिसी भी किसानों को उपलब्ध तक नहीं कराई जा रही है।
उन्होंने मांग की कि मौसम को आधार मान कर ही नुकसान की भरपाई एवं किसान से शिकायत लिए बिना ही बीमा क्लेम जारी करना चाहिए।
जोरा अशोक
वार्ता
More News

जल संचय एवं भूजल स्तर बढ़ाने के लिए विकसित की जाएं जल संरचनाएं: भजनलाल

17 May 2026 | 11:13 PM

जयपुर, 17 मई (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित ना रखकर गांव-गांव तक पहुुंचाया जाए और इसे जन आंदोलन बनाया जाए। .

see more..

कोटा डोरिया को मिलेगी नई पहचान, पूर्वोत्तर के एरी सिल्क से होगा संगम-बिरला

17 May 2026 | 11:10 PM

कोटा, 17 मई (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजस्थान के पारंपरिक कोटा डोरिया को केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि हाड़ौती की पहचान और यहां के बुनकरों की मेहनत का प्रतीक बताते हुए कहा है कि इसे पूर्वोत्तर के एरी सिल्क के साथ जोड़कर नया फैब्रिक तैयार करने से देश की दो समृद्ध हस्तकरघा परंपराओं को नई पहचान मिलेगी और कारीगरों के लिए नए अवसर भी बनेंगे।.

see more..

राजस्थान में बारां में एक कुण्डीय महायज्ञ एवं श्रीरामकथा की तैयारियां पूर्ण

17 May 2026 | 11:06 PM

बारां, 17 मई (वार्ता) राजस्थान में बारां जिले के बडवा और गोविन्दपुरा के मध्य स्थित ऐतिहासिक खेडिया के बाग वाले हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले 21 कुण्डीय महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीरामकथा महोत्सव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। .

see more..

बजरी माफिया के मुखबिरों के खिलाफ पुलिस ने अभियान शुरु किया

17 May 2026 | 11:05 PM

भीलवाड़ा, 17 मई (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बड़लियास थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन में संलिप्त माफिया को पुलिस की गतिविधियों और उनके उपस्थिति की सूचना देने वाले मुखबिरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी पुलिस की गाड़ियों का पीछा करके और उन पर नजर रखकर बजरी माफिया के व्हाट्सऐप ग्रुपों में पल-पल की स्थिति साझा करते थे, जिससे अवैध बजरी के वाहन बचकर निकल सकें। .

see more..

उदयपुर में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एएसआई गिरफ्तार

17 May 2026 | 10:52 PM

उदयपुर, 17 मई (वार्ता) राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने उदयपुर जिले के प्रतापनगर थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) को रविवार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।.

see more..