Monday, May 18 2026 | Time 09:38 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


मजदूरों ने प्रदर्शन कर वीबी-ग्राम जी मिशन का विरोध किया, काम शुरू करने एवं बकाया भुगतान की मांग

श्रीगंगानगर 11 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय के समीप चक 9-जैड में अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन तथा सीटू के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जमकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने मनरेगा के तहत गांवों में काम प्रारंभ करने, बकाया मजदूरी का तत्काल भुगतान, एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत घटाने एवं उपलब्धता आसान बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से फैल रही नशाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण यूनियन की प्रदेशाध्यक्ष दुर्गा स्वामी, सीटू प्रधान कामरेड मोहनलाल, कॉमरेड नरेश शर्मा, कॉमरेड गणपत सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे नए विकसित भारत-रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन यानी वीबी-ग्राम जी मिशन का पुरजोर विरोध किया और कहा कि यह योजना मनरेगा की मूल भावना के खिलाफ है। वक्ताओं ने राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कानून को मजबूत रखते हुए गांवों में पर्याप्त काम उपलब्ध कराने की मांग की। सभा को सीटू के जिलाध्यक्ष कॉमरेड मोहनलाल, कॉमरेड गोमती शाक्य और कॉमरेड सुच्चा सिंह ने भी संबोधित किया।
श्रीमती स्वामी ने बताया कि कई गांवों में एक वर्ष से अधिक समय से मनरेगा के काम बंद पड़े हैं, जिससे मजदूर परिवारों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि मजदूरों की बकाया मजदूरी का तुरंत भुगतान किया जाए और गांवों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। प्रदर्शनकारियों ने मनरेगा के तहत गांवों में तत्काल काम शुरू करने और 100 दिनों का रोजगार गारंटी सुनिश्चित करने, लंबित मजदूरी भुगतान का शीघ्र निपटारा, वीबी-ग्राम जी मिशन का विरोध और पुराने राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कानून को मजबूत रखने, ग्रामीण इलाकों में नशाखोरी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई, एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत कम करने और आसानी से उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा गांवों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
सं उप्रेती
वार्ता
More News

जल संचय एवं भूजल स्तर बढ़ाने के लिए विकसित की जाएं जल संरचनाएं: भजनलाल

17 May 2026 | 11:13 PM

जयपुर, 17 मई (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित ना रखकर गांव-गांव तक पहुुंचाया जाए और इसे जन आंदोलन बनाया जाए। .

see more..

कोटा डोरिया को मिलेगी नई पहचान, पूर्वोत्तर के एरी सिल्क से होगा संगम-बिरला

17 May 2026 | 11:10 PM

कोटा, 17 मई (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजस्थान के पारंपरिक कोटा डोरिया को केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि हाड़ौती की पहचान और यहां के बुनकरों की मेहनत का प्रतीक बताते हुए कहा है कि इसे पूर्वोत्तर के एरी सिल्क के साथ जोड़कर नया फैब्रिक तैयार करने से देश की दो समृद्ध हस्तकरघा परंपराओं को नई पहचान मिलेगी और कारीगरों के लिए नए अवसर भी बनेंगे।.

see more..

राजस्थान में बारां में एक कुण्डीय महायज्ञ एवं श्रीरामकथा की तैयारियां पूर्ण

17 May 2026 | 11:06 PM

बारां, 17 मई (वार्ता) राजस्थान में बारां जिले के बडवा और गोविन्दपुरा के मध्य स्थित ऐतिहासिक खेडिया के बाग वाले हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले 21 कुण्डीय महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीरामकथा महोत्सव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। .

see more..

बजरी माफिया के मुखबिरों के खिलाफ पुलिस ने अभियान शुरु किया

17 May 2026 | 11:05 PM

भीलवाड़ा, 17 मई (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बड़लियास थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन में संलिप्त माफिया को पुलिस की गतिविधियों और उनके उपस्थिति की सूचना देने वाले मुखबिरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी पुलिस की गाड़ियों का पीछा करके और उन पर नजर रखकर बजरी माफिया के व्हाट्सऐप ग्रुपों में पल-पल की स्थिति साझा करते थे, जिससे अवैध बजरी के वाहन बचकर निकल सकें। .

see more..

उदयपुर में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एएसआई गिरफ्तार

17 May 2026 | 10:52 PM

उदयपुर, 17 मई (वार्ता) राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने उदयपुर जिले के प्रतापनगर थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) को रविवार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।.

see more..