Tuesday, May 12 2026 | Time 10:03 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


चार दिवसीय अम्बेडकर-फुले विचार क्रांति महोत्सव प्रारंभ

जयपुर 11 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में अम्बेडकर मैमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान की ओर से चार दिवसीय कार्यक्रम अम्बेडकर- फुले विचार क्रांति महोत्सव 2026 शनिवार से शुरु हुआ।
महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर डॉ. अम्बेडकर मैमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान, झालाना डूंगरी, जयपुर में आयोजित इस महोत्सव में शिक्षा, आरक्षण, जातिगत भेदभाव समेत विभिन्न पहलुओं पर मंथन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महात्मा ज्योतिबा फुले, डॉ. बीआर अंबेडकर और महात्मा बुद्ध को पुष्प अर्पित करके किया गया।
उद्घाटन सत्र में सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी जयनारायण शेर ने कहा कि शिक्षा के पाठ्यक्रमों में महात्मा ज्योतिबा फुले जैसे महान लोगों को पर्याप्त स्थान नहीं दिया गया, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत की। डॉ. अम्बेडकर मैमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने कहा कि चार दिन का यह महोत्सव वैचारिक क्रांति की शुरुआत के साथ ही समाज में समानता की राह प्रशस्त करने के लिए किया गया है। यह सामूहिक प्रयासों से संभव हो सकेगा।
कार्यक्रम के पहले टॉक शो का आयोजन किया गया जिसमें "शिक्षा बराबरी का अधिकार या एलिट का बिजनेस: वर्तमान परिदृश्य में शिक्षा की दिशा क्या होनी चाहिए'.. विषय पर रिटायर्ड आईएएस बीएल नवल, एडवोकेट डॉ. महेंद्र कुमार आनंद, एमएल परिहार, गोपाल लखन ने चर्चा की। सत्र में अपने अधिकारों के साथ ही बदलते समय के साथ शिक्षा की बदलती आवश्यकताओं एवं नए विकल्पों की ओर मुड़ने की जरूरतों पर बात की गई।
जोरा अशोक
वार्ता
More News

राखी गौतम मेडिकल कॉलेज के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठीं

11 May 2026 | 10:13 PM

कोटा, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में कोटा के जे.के. लोन अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में लगातार हो रही प्रसूताओं की मौतों के बाद शहर में आक्रोश और बढ़ गया। .

see more..

डीग को मिली 24 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं की सौगात-रावत

11 May 2026 | 10:09 PM

डीग, 11 मई (वार्ता) राजस्थान के डीग जिले के परमदरा गांव में सोमवार को जल संसाधन विभाग की लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत वाली प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 9 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। .

see more..

कोटा में प्रसुताओं की मौत के बाद राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया प्रसंज्ञान

11 May 2026 | 10:08 PM

कोटा, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में कोटा में प्रसूताओं की मौत के बाद राज्य मानवाधिकार आयोग ने प्रसंज्ञान लेते हुए कोटा के कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज से तुरंत रिपोर्ट मांगी है।.

see more..

कोटा में श्री नीलकंठ महादेव, रेतवाली में हुआ रूद्राभिषेक एवं महाआरती

11 May 2026 | 10:03 PM

कोटा, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में कोटा में सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के एक हजार वर्ष और मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को आयोजित 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' पर सोमनाथ मंदिर, गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कोटा के श्री नीलकंठ महादेव मंदिर, रेतवाली में किया गया।.

see more..

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

11 May 2026 | 9:59 PM

चित्तौड़गढ़, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने तीन युवकों की मौत हो गई।.

see more..