Monday, May 18 2026 | Time 08:44 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


टाइगर आरबीटी 2407 को लगा रेडियो कॉलर

भरतपुर,11 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में सवाईमाधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में करीब 15 साल बाद रेडियो कॉलर टेक्निक की वापसी के साथ पेरीफेरी क्षेत्र से निकलकर बार-बार आबादी के करीब पहुंच रहे टाइगर आरबीटी 2407 को कॉलर लगा कर उसकी मॉनिटरिंग शुरू की गई है।
वन विभाग के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि रेडियो कॉलर को जोखिम भरा मान कर राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की अनुमति से पहले स्वास्थ्य और प्रजनन क्षमता पर असर की आशंका के चलते इसे हटाया गया था जिससे बाघों की ट्रैकिंग में दिक्कत आ रही थी लेकिन साल 2011 में बाघिन टी-17 का कॉलर हटाने के बाद उसके दो बार गायब हो जाने व अभी तक उसका पता नहीं चलने के बाद अब टाइगर की सुरक्षा और मूवमेंट ट्रैकिंग के लिए इसे जरूरी भी बताया जा रहा है।
सं सैनी
वार्ता
More News

जल संचय एवं भूजल स्तर बढ़ाने के लिए विकसित की जाएं जल संरचनाएं: भजनलाल

17 May 2026 | 11:13 PM

जयपुर, 17 मई (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित ना रखकर गांव-गांव तक पहुुंचाया जाए और इसे जन आंदोलन बनाया जाए। .

see more..

कोटा डोरिया को मिलेगी नई पहचान, पूर्वोत्तर के एरी सिल्क से होगा संगम-बिरला

17 May 2026 | 11:10 PM

कोटा, 17 मई (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजस्थान के पारंपरिक कोटा डोरिया को केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि हाड़ौती की पहचान और यहां के बुनकरों की मेहनत का प्रतीक बताते हुए कहा है कि इसे पूर्वोत्तर के एरी सिल्क के साथ जोड़कर नया फैब्रिक तैयार करने से देश की दो समृद्ध हस्तकरघा परंपराओं को नई पहचान मिलेगी और कारीगरों के लिए नए अवसर भी बनेंगे।.

see more..

राजस्थान में बारां में एक कुण्डीय महायज्ञ एवं श्रीरामकथा की तैयारियां पूर्ण

17 May 2026 | 11:06 PM

बारां, 17 मई (वार्ता) राजस्थान में बारां जिले के बडवा और गोविन्दपुरा के मध्य स्थित ऐतिहासिक खेडिया के बाग वाले हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले 21 कुण्डीय महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीरामकथा महोत्सव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। .

see more..

बजरी माफिया के मुखबिरों के खिलाफ पुलिस ने अभियान शुरु किया

17 May 2026 | 11:05 PM

भीलवाड़ा, 17 मई (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बड़लियास थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन में संलिप्त माफिया को पुलिस की गतिविधियों और उनके उपस्थिति की सूचना देने वाले मुखबिरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी पुलिस की गाड़ियों का पीछा करके और उन पर नजर रखकर बजरी माफिया के व्हाट्सऐप ग्रुपों में पल-पल की स्थिति साझा करते थे, जिससे अवैध बजरी के वाहन बचकर निकल सकें। .

see more..

उदयपुर में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एएसआई गिरफ्तार

17 May 2026 | 10:52 PM

उदयपुर, 17 मई (वार्ता) राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने उदयपुर जिले के प्रतापनगर थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) को रविवार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।.

see more..