Sunday, May 10 2026 | Time 03:04 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


कचरा डंपिंग विवाद, प्रशासन की समझाइश से धरना समाप्त

श्रीगंगानगर, 11 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के श्रीगंगानगर में शहर के कचरा निस्तारण को लेकर चक 6 जैड ए स्थित डंपिंग यार्ड पर पिछले कई दिनों से चल रहे स्थानीय विरोध ने एक बार फिर तनाव पैदा कर दिया था। नगर परिषद द्वारा प्रतिदिन सभी वार्डों से एकत्रित कचरे को इस स्थल पर डाले जाने का विरोध कर रहे कुछ स्थानीय व्यक्तियों और ग्रामीणों ने धरना देकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया, जिससे पूरे शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई।
आज सुबह नगर परिषद, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर धरनार्थियों को समझाइश दी। लंबी चर्चा के बाद धरना शांतिपूर्वक समाप्त कर दिया गया। इसके तुरंत बाद कचरा ट्रैक्टर-ट्रालियों का आवागमन पुनः शुरू हो गया और डंपिंग यार्ड पर कचरा निस्तारण का कार्य सामान्य रूप से बहाल कर दिया गया।
नगर परिषद आयुक्त नयन गौतम ने बताया कि धरने के कारण सरकारी मार्ग अवरुद्ध होने और राजकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न होने से न केवल कचरा संग्रहण प्रभावित हुआ, बल्कि आम नागरिकों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और रहने योग्य बनाए रखना है। इस पूरे प्रकरण को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका विचाराधीन है और अदालत द्वारा पारित किसी भी आदेश की पूर्ण पालना में नगर परिषद नियमानुसार कार्यवाही कर रही है। फिलहाल डंपिंग यार्ड पर कचरा डालने की व्यवस्था सुचारू रूप से चालू कर दी गई है।
चक 6 जैड ए का यह डंपिंग यार्ड लंबे समय से विवादों में रहा है। स्थानीय ग्रामीणों और किसानों का आरोप है कि आबादी क्षेत्र के निकट कचरा डालने से पर्यावरण और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कई वर्षों से इस स्थल को हटाने या वैकल्पिक स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है। वहीं प्रशासन का तर्क है कि अंतरिम व्यवस्था के रूप में इस यार्ड का उपयोग जरूरी है, क्योंकि शहर का कचरा कहीं न कहीं तो जाना ही है।
नयन गौतम ने अपील की कि लोग भी सहयोग करें, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था बिना किसी बाधा के चलती रहे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अंतिम समाधान अदालत के फैसले और प्रस्तावित नए ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट-जिसकी चर्चा नेतेवाला और चक 1-एफ आदि स्थानों पर चल रही है के पूरा होने के बाद ही संभव होगा।
सं सैनी
वार्ता
More News

पानी के पैसे में भ्रष्टाचार करने वालों का हश्र पूर्व मंत्री जैसा होगा-शेखावत

09 May 2026 | 10:33 PM

पोकरण (जैसलमेर), 09 मई (वार्ता) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भ्रष्टाचार पर 'जीरो टॉलरेंस' की नीति स्पष्ट करते हुए चेताया है कि पानी के पैसे में भ्रष्टाचार करने वालों का हश्र भी पूर्व मंत्री महेश जोशी जैसा ही होगा।.

see more..

हर व्यक्ति तक सुलभ एवं त्वरित न्याय पहुंचाना सरकार का संकल्प-भजनलाल

09 May 2026 | 10:30 PM

जयपुर, 09 मई (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हर व्यक्ति तक सुलभ, त्वरित और पारदर्शी न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना राज्य सरकार का संकल्प बताते हुए कहा है कि इसी लक्ष्य के साथ राज्य सरकार प्रदेश में संवेदनशील, प्रभावी एवं जनोन्मुखी कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।.

see more..

युवक ने देसी कट्टे से खुद को गोली मारी

09 May 2026 | 10:29 PM

भरतपुर, 09 मई (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर के मनियां थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक ने खुद को गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान कस्बे में परचून की दुकान चलाने बाले शिवम के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा 315 बोर एवं खाली कारतूस बरामद किये हैं।
सूत्रों ने बताया कि परिजन उसे पहले धौलपुर अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए आगरा भेज दिया गया। घायल युवक शिवम का आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
सं सुनील अशोक
वार्ता.

see more..

मोदी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भाजपा सरकार की योजनाओं पर जताया अटूट विश्वास-पूनियां

09 May 2026 | 10:29 PM

जयपुर, 09 मई (वार्ता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां ने कहा है कि ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार की योजनाओं पर अटूट विश्वास जताया हैं। .

see more..

महिला आरक्षण कानून को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

09 May 2026 | 10:26 PM

भरतपुर, 09 मई (वार्ता) राजस्थान में डीग के कस्वा सीकरी में शनिवार को को महिला आरक्षण कानून- 2023 को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन करके केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।.

see more..