Tuesday, May 12 2026 | Time 08:31 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


मातौर बस स्टैंड फायरिंग कांड का खुलासा,25 हजार का इनामी प्रमोद उर्फ काला सहित दो बदमाश गिरफ्तार,

अलवर,12 अप्रैल(वार्ता) राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिला पुलिस ने मातौर बस स्टैंड पर दिनदहाड़े हुई फायरिंग की वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त बैलेनो कार भी बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में खैरथल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश प्रमोद उर्फ काला और 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश हितेश को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे।
एडिशनल एसपी जयासिंह ने बताया 20 मार्च 2026 को मातौर बस स्टैंड पर टोल प्लाजा में हिस्सेदारी और आपसी रंजिश को लेकर प्रमोद उर्फ काला, हितेश और उनके साथियों ने सुखमनहेड़ी निवासी वीरेंद्र राजपूत पर जानलेवा फायरिंग की थी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए थे। इस संबंध में खैरथल थाने में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान सामने आया कि मुख्य आरोपी प्रमोद उर्फ काला कुख्यात प्रिंस तेवतिया गैंग से जुड़ा रहा है और पूर्व में दिल्ली पुलिस पर भी फायरिंग कर चुका है। आरोपी हथियारों के बल पर क्षेत्र में दहशत फैलाकर अवैध वसूली और वर्चस्व कायम करना चाहते थे।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, अपहरण, आर्म्स एक्ट और मादक पदार्थ तस्करी सहित करीब एक दर्जन आपराधिक मामले विभिन्न राज्यों—हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में दर्ज हैं।
एडिशनल एसपी जयासिंह ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने 5 टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की। करीब 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और तकनीकी सहायता के आधार पर लगातार दबिश दी गई। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलते रहे, जिससे पुलिस को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। अंततः पुलिस ने हितेश को जयपुर के जगतपुरा से और प्रमोद उर्फ काला को कोटा शहर से गिरफ्तार कर लिया।
इससे पहले मामले में साजिश रचने और आर्थिक मदद करने वाले प्रदीप उर्फ कातिया, अनुप सिंह और लखन को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है।
सं सैनी
वार्ता
More News

राखी गौतम मेडिकल कॉलेज के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठीं

11 May 2026 | 10:13 PM

कोटा, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में कोटा के जे.के. लोन अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में लगातार हो रही प्रसूताओं की मौतों के बाद शहर में आक्रोश और बढ़ गया। .

see more..

डीग को मिली 24 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं की सौगात-रावत

11 May 2026 | 10:09 PM

डीग, 11 मई (वार्ता) राजस्थान के डीग जिले के परमदरा गांव में सोमवार को जल संसाधन विभाग की लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत वाली प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 9 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। .

see more..

कोटा में प्रसुताओं की मौत के बाद राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया प्रसंज्ञान

11 May 2026 | 10:08 PM

कोटा, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में कोटा में प्रसूताओं की मौत के बाद राज्य मानवाधिकार आयोग ने प्रसंज्ञान लेते हुए कोटा के कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज से तुरंत रिपोर्ट मांगी है।.

see more..

कोटा में श्री नीलकंठ महादेव, रेतवाली में हुआ रूद्राभिषेक एवं महाआरती

11 May 2026 | 10:03 PM

कोटा, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में कोटा में सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के एक हजार वर्ष और मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को आयोजित 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' पर सोमनाथ मंदिर, गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कोटा के श्री नीलकंठ महादेव मंदिर, रेतवाली में किया गया।.

see more..

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

11 May 2026 | 9:59 PM

चित्तौड़गढ़, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने तीन युवकों की मौत हो गई।.

see more..