Tuesday, May 12 2026 | Time 08:28 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


रणथंभौर टाइगर रिजर्व में एक अप्रत्याशित दुर्लभ नजारे को देख पर्यटकों की सांसें अटकी

भरतपुर,12 अप्रैल(वार्ता) राजस्थान में सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में रविवार को एक अप्रत्याशित दुर्लभ नजारे को देख
रोमांच के बीच पर्यटकों की सांसें हलक में अटक गई।
वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि बाघ अभ्यारण्य में सफारी के दौरान किसी बाघ का पूरे कुनबे के साथ दिखाई देना बेहद दुर्लभ माना जाता है लेकिन पर्यटकों ने जोन नंबर 4 के बैरदा वन क्षेत्र में बाघिन टी-2307 दुर्गा और उसके 3 शावकों के कुनबे को एक साथ अपने कैमरों में कैद किया।
पर्यटकों ने बाघिन और उसके तीन शावकों को नीलगाय का शिकार कर खाते देखा तो बे रोमांचित हो गए लेकिन एक साथ चार बाघों को अपनी आंखों के सामने देख पर्यटन बुरी तरह से घबरा भी गए। बताया गया कि फिलहाल बाघिन अपने शावकों को वाइल्ड लाइफ की ट्रेनिंग दे रही है।
सं सैनी
वार्ता
More News

राखी गौतम मेडिकल कॉलेज के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठीं

11 May 2026 | 10:13 PM

कोटा, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में कोटा के जे.के. लोन अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में लगातार हो रही प्रसूताओं की मौतों के बाद शहर में आक्रोश और बढ़ गया। .

see more..

डीग को मिली 24 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं की सौगात-रावत

11 May 2026 | 10:09 PM

डीग, 11 मई (वार्ता) राजस्थान के डीग जिले के परमदरा गांव में सोमवार को जल संसाधन विभाग की लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत वाली प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 9 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। .

see more..

कोटा में प्रसुताओं की मौत के बाद राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया प्रसंज्ञान

11 May 2026 | 10:08 PM

कोटा, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में कोटा में प्रसूताओं की मौत के बाद राज्य मानवाधिकार आयोग ने प्रसंज्ञान लेते हुए कोटा के कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज से तुरंत रिपोर्ट मांगी है।.

see more..

कोटा में श्री नीलकंठ महादेव, रेतवाली में हुआ रूद्राभिषेक एवं महाआरती

11 May 2026 | 10:03 PM

कोटा, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में कोटा में सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के एक हजार वर्ष और मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को आयोजित 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' पर सोमनाथ मंदिर, गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कोटा के श्री नीलकंठ महादेव मंदिर, रेतवाली में किया गया।.

see more..

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

11 May 2026 | 9:59 PM

चित्तौड़गढ़, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने तीन युवकों की मौत हो गई।.

see more..