Monday, May 18 2026 | Time 09:39 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


पायलट ने सरकार से प्रदेश में शीघ्र पंचायत राज चुनाव कराने की मांग की

टोंक 13 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राज्य में शीघ्र पंचायत राज एवं निकाय चुनाव कराये जाने की मांग करते हुए कहा है कि शहर और गांव में अभी प्रशासक लगे हुए हैं जनता के रोज के काम अधिकारी ढंग से हल नहीं कर पायेंगे तो सबकी मांग है कि जल्द से जल्द राजस्थान में चुनाव हो।
श्री पायलट सोमवार को सुबह टोंक सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में यह मांग की। उन्होंने कहा कि उन्हें खेद है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार जब से बनी है, न तो विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ के चुनाव हुए, न नगरपालिका के चुनाव हुए हैं और न ही पंचायत चुनाव हुए हैं। तो जो मूल भावना लोकतंत्र को मजबूत करने की संविधान में अंकित है, वो कैसी होगी।
उन्होंने कहा कि न जाने चुनाव आयोग क्या कर रहा है और न जाने सरकार क्या कर रही है। न्यायालय के निर्णय के बाद भी 15 अप्रैल की समय सीमा थी। उसके बाद भी यहां चुनाव नहीं कराए गये। तो सभी लोगों की मांग है कि चुनाव हों ताकि अपने वार्ड में मेंबर्स अपने निगम, परिषद में, अपने पंचायतों में लोग चुनकर जाएं ताकि जनता के काम रोज हों।
श्री पायलट ने कहा कि अब छोटे-छोटे कामों के लिए कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक काम नहीं कर पाएंगे, सब जानते हैं। इसलिए लोगों में नाराजगी है कि बेवजह चुनाव टाले जा रहे हैं। सभी का मन है कि चुनाव हों और वह जानते है कि भाजपा की सरकार चुनाव कराना नहीं चाहती। चुनाव होंगे तो परिणाम उनके पक्ष में आने वाले नहीं हैं।
उन्होंने कहा " इस डर से वह बार-बार बहाने मारकर चुनावों को टालते हैं। सबका मन है। हम कोर्ट-कचहरी का रास्ता भी अपनाएंगे और दबाव बनाएंगे कि चुनाव हों। बाकी यहां जो आम जन समस्या रहती है, उसका निराकरण करने के लिए लगातार अधिकारियों के संपर्क में हम रहते हैं लेकिन प्रदेश में मैं जिन गांव में कल गया, किसी भी गांव में मनरेगा का काम चल नहीं रहा है लगभग समाप्त है। तो मनरेगा का नाम बदलकर जो केंद्र सरकार ने पाखंड रचा था, वो अब सामने आ गया।"
उन्होंने कहा कि हम शुरू से कहते थे कि नाम बदलना उद्देश्य नहीं है, मनरेगा को समाप्त करना उद्देश्य है। आज इतिहास गवाह है, जब कांग्रेस की सरकार थी तो लाखों-लाख लोग रोज दिहाड़ी में कुछ पैसा कमाकर अपने घर जाते थे। आज राजस्थान में लगभग मनरेगा बंद हो गया। अब पूरे देश में ये हालात हो गए हैं।
श्री पायलट ने कहा कि मनरेगा को बंद कर दिया गया। ग्रामीण क्षेत्र में विकास के लिए पैसा दे नहीं रहे हैं। पंचायतों के चुनाव करा नहीं रहे हैं। तो विकास सरकार का एजेंडा नहीं है। तो सिर्फ मैनेजमेंट कर-कर इश्तहार और अखबार पोस्टर छाप कर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। इतनी घोषणाएं हो गई। अब जो बजट घोषणा हो रही है, कितनी कारगर हो रही है। चार लाख नौकरी की बात पहले बजट में की थी। अब ढाई साल पूरे हो गए हैं। कितने लोगों को नौकरी मिली है। सरकार का जो काम करने का तरीका है, वो जनता के हित में नहीं है। सब देख चुके हैं लेकिन हम पूरा दबाव बनाएंगे कि सरकार मजबूर होकर लोगों के काम करे।
गर्मी में पेयजल की व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि अभी अगले दो-चार हफ्तों के अंदर भारी किल्लत होने वाली है। तो सरकार को ऐहतियात बरत कर पहले से ही वॉटर सप्लाई, टैंक, वॉटर डिस्ट्रीब्यूशन, पाइपों की मरम्मत और अधिकारियों को पहले सचेत करना पड़ेगा कि दो महीने कैसे व्यवस्थित किया जाये। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि प्रशासन इसको गंभीरता से लेकर कार्रवाई करेगा।
जोरा उप्रेती
वार्ता
More News

जल संचय एवं भूजल स्तर बढ़ाने के लिए विकसित की जाएं जल संरचनाएं: भजनलाल

17 May 2026 | 11:13 PM

जयपुर, 17 मई (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित ना रखकर गांव-गांव तक पहुुंचाया जाए और इसे जन आंदोलन बनाया जाए। .

see more..

कोटा डोरिया को मिलेगी नई पहचान, पूर्वोत्तर के एरी सिल्क से होगा संगम-बिरला

17 May 2026 | 11:10 PM

कोटा, 17 मई (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजस्थान के पारंपरिक कोटा डोरिया को केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि हाड़ौती की पहचान और यहां के बुनकरों की मेहनत का प्रतीक बताते हुए कहा है कि इसे पूर्वोत्तर के एरी सिल्क के साथ जोड़कर नया फैब्रिक तैयार करने से देश की दो समृद्ध हस्तकरघा परंपराओं को नई पहचान मिलेगी और कारीगरों के लिए नए अवसर भी बनेंगे।.

see more..

राजस्थान में बारां में एक कुण्डीय महायज्ञ एवं श्रीरामकथा की तैयारियां पूर्ण

17 May 2026 | 11:06 PM

बारां, 17 मई (वार्ता) राजस्थान में बारां जिले के बडवा और गोविन्दपुरा के मध्य स्थित ऐतिहासिक खेडिया के बाग वाले हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले 21 कुण्डीय महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीरामकथा महोत्सव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। .

see more..

बजरी माफिया के मुखबिरों के खिलाफ पुलिस ने अभियान शुरु किया

17 May 2026 | 11:05 PM

भीलवाड़ा, 17 मई (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बड़लियास थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन में संलिप्त माफिया को पुलिस की गतिविधियों और उनके उपस्थिति की सूचना देने वाले मुखबिरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी पुलिस की गाड़ियों का पीछा करके और उन पर नजर रखकर बजरी माफिया के व्हाट्सऐप ग्रुपों में पल-पल की स्थिति साझा करते थे, जिससे अवैध बजरी के वाहन बचकर निकल सकें। .

see more..

उदयपुर में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एएसआई गिरफ्तार

17 May 2026 | 10:52 PM

उदयपुर, 17 मई (वार्ता) राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने उदयपुर जिले के प्रतापनगर थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) को रविवार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।.

see more..