Monday, May 18 2026 | Time 08:29 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


लायंस क्लब पर्यावरण संरक्षण सेवा सप्ताह का आयोजन करेगा

श्रीगंगानगर, 13 अप्रैल(वार्ता)। लायंस क्लब इंटरनेशनल निरंतर बढ़ते पर्यावरणीय खतरों को देखते हुए आगामी जून महीने में एक विशेष सेवा सप्ताह का आयोजन करने जा रहा है। इस सेवा सप्ताह के दौरान लोगों को ई-वेस्ट के उचित निस्तारण, पॉलीथिन थैलियों के दुरुपयोग, उनके सदुपयोग तथा डिस्पोजल के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही शहरों और ग्रामीण इलाकों में परंपरागत जल स्रोतों की सफाई-सफाई, पानी की शुद्धता बनाए रखने तथा जल स्रोतों के निरंतर संरक्षण के उपायों पर लोगों को प्रेरित और उत्साहित किया जाएगा।
इस अभियान में विशेष रूप से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागृत करने पर जोर दिया जाएगा।यह घोषणा लायंस क्लब श्रीगंगानगर विश्वास की मेजबानी में एसडी कॉलेज ऑडिटोरियम में रविवार को आयोजित रीजन जेयष्ठा की कॉन्फ्रेंस “अंश 2026” के दौरान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रीजन चेयरमैन शैलेन्द्र साहू ने की।
प्रांतपाल सुधीर वाजपेयी ने अपने संबोधन में पर्यावरण को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब नियमित रूप से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित करता रहता है लेकिन प्लास्टिक, पॉलीथिन और ई-वेस्ट जैसे बढ़ते खतरे अब पर्यावरण के लिए नई चुनौती बन गए हैं। शहरों और गांवों में परंपरागत जल स्रोत तेजी से खत्म हो रहे हैं, इसलिए बचे हुए जल स्रोतों को बचाना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से क्लब ने अनूठे तरीके से पर्यावरण संरक्षण सेवा सप्ताह आयोजित करने का फैसला किया है।
आगामी प्रांतपाल आशुतोष वशिष्ठ ने श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों के लायंस क्लबों की सामाजिक गतिविधियों की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि जल्द ही जयपुर में 2500 वर्ग फीट में लायंस क्लब का नया लॉयंस भवन बनाया जाएगा जिसमें क्लब अपनी बैठकों, कॉन्फ्रेंस और अन्य सामाजिक गतिविधियों का आयोजन कर सकेगा।सह प्रांतपाल (द्वितीय) आरएस मदान ने कहा कि प्रांत 3233 ई-1 में ग्वालियर के साथ-साथ श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों के लायंस क्लब सबसे ज्यादा सक्रिय हैं। यहां सामाजिक सरोकार के कार्यों को लेकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है जो क्लब के उद्देश्यों को सार्थक बना रही है।
मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक जयदीप बिहानी ने लायंस क्लब के सामाजिक कार्यों की सराहना की। मुख्य वक्ता पूर्व प्रांतपाल नितिन मांगलिक ने विस्तार से बताया कि वर्तमान दौर को ध्यान में रखकर क्लब समाज सेवा के नए कौने से प्रोजेक्ट कैसे अपना सकते हैं।पूर्व प्रांतपाल सुमेर जैन, अंजना जैन एवं ज्योतिप्रकाश कांडा तथा पूर्व रीजन चेयरमैन नरेंद्र चांगिया ने भी संबोधित किया। रीजन एडवाइजर विमल बिहानी ने बताया कि श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ क्षेत्र के समस्त लायंस क्लबों ने इस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया।
सं सैनी
वार्ता
More News

जल संचय एवं भूजल स्तर बढ़ाने के लिए विकसित की जाएं जल संरचनाएं: भजनलाल

17 May 2026 | 11:13 PM

जयपुर, 17 मई (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित ना रखकर गांव-गांव तक पहुुंचाया जाए और इसे जन आंदोलन बनाया जाए। .

see more..

कोटा डोरिया को मिलेगी नई पहचान, पूर्वोत्तर के एरी सिल्क से होगा संगम-बिरला

17 May 2026 | 11:10 PM

कोटा, 17 मई (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजस्थान के पारंपरिक कोटा डोरिया को केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि हाड़ौती की पहचान और यहां के बुनकरों की मेहनत का प्रतीक बताते हुए कहा है कि इसे पूर्वोत्तर के एरी सिल्क के साथ जोड़कर नया फैब्रिक तैयार करने से देश की दो समृद्ध हस्तकरघा परंपराओं को नई पहचान मिलेगी और कारीगरों के लिए नए अवसर भी बनेंगे।.

see more..

राजस्थान में बारां में एक कुण्डीय महायज्ञ एवं श्रीरामकथा की तैयारियां पूर्ण

17 May 2026 | 11:06 PM

बारां, 17 मई (वार्ता) राजस्थान में बारां जिले के बडवा और गोविन्दपुरा के मध्य स्थित ऐतिहासिक खेडिया के बाग वाले हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले 21 कुण्डीय महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीरामकथा महोत्सव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। .

see more..

बजरी माफिया के मुखबिरों के खिलाफ पुलिस ने अभियान शुरु किया

17 May 2026 | 11:05 PM

भीलवाड़ा, 17 मई (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बड़लियास थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन में संलिप्त माफिया को पुलिस की गतिविधियों और उनके उपस्थिति की सूचना देने वाले मुखबिरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी पुलिस की गाड़ियों का पीछा करके और उन पर नजर रखकर बजरी माफिया के व्हाट्सऐप ग्रुपों में पल-पल की स्थिति साझा करते थे, जिससे अवैध बजरी के वाहन बचकर निकल सकें। .

see more..

उदयपुर में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एएसआई गिरफ्तार

17 May 2026 | 10:52 PM

उदयपुर, 17 मई (वार्ता) राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने उदयपुर जिले के प्रतापनगर थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) को रविवार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।.

see more..