Monday, May 18 2026 | Time 09:34 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


4 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद, तीन गिरफ्तार

श्रीगंगानगर, 13 अप्रैल (वार्ता)। श्रीगंगानगर जिले में गजसिंहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 4 किलो से अधिक अवैध डोडा पोस्त बरामद करते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के दो मोटरसाइकिल जब्त किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने आज बताया कि गजसिंहपुर थाना क्षेत्र में कल देर शाम को चक 37-बीबी के पास पृथ्वीराज (30) पुत्र मनोहरलाल, बृजलाल (38)पुत्र आनंदस्वरूप तथा सुरेंद्र (40) पुत्र महावीरप्रसाद निवासी मोटासर खूनी को दो मोटरसाइकिलों पर जाते हुए को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 4 किलो 133 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ।
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे जांच केसरीसिंहपुर थाना में सब इंस्पेक्टर सुखजीतसिंह के हवाले की गई है। इन आरोपियों को पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक रेशमसिंह, सिपाही विजयकुमार,विकास, अंबालाल और ड्राइवर कांस्टेबल सुरेंद्र की अहम भूमिका रही।पुलिस पकड़े गए आरोपियों से बरामद अवैध पोस्त के बारे में पूछताछ कर रही है।
सं सैनी
वार्ता
More News

जल संचय एवं भूजल स्तर बढ़ाने के लिए विकसित की जाएं जल संरचनाएं: भजनलाल

17 May 2026 | 11:13 PM

जयपुर, 17 मई (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित ना रखकर गांव-गांव तक पहुुंचाया जाए और इसे जन आंदोलन बनाया जाए। .

see more..

कोटा डोरिया को मिलेगी नई पहचान, पूर्वोत्तर के एरी सिल्क से होगा संगम-बिरला

17 May 2026 | 11:10 PM

कोटा, 17 मई (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजस्थान के पारंपरिक कोटा डोरिया को केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि हाड़ौती की पहचान और यहां के बुनकरों की मेहनत का प्रतीक बताते हुए कहा है कि इसे पूर्वोत्तर के एरी सिल्क के साथ जोड़कर नया फैब्रिक तैयार करने से देश की दो समृद्ध हस्तकरघा परंपराओं को नई पहचान मिलेगी और कारीगरों के लिए नए अवसर भी बनेंगे।.

see more..

राजस्थान में बारां में एक कुण्डीय महायज्ञ एवं श्रीरामकथा की तैयारियां पूर्ण

17 May 2026 | 11:06 PM

बारां, 17 मई (वार्ता) राजस्थान में बारां जिले के बडवा और गोविन्दपुरा के मध्य स्थित ऐतिहासिक खेडिया के बाग वाले हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले 21 कुण्डीय महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीरामकथा महोत्सव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। .

see more..

बजरी माफिया के मुखबिरों के खिलाफ पुलिस ने अभियान शुरु किया

17 May 2026 | 11:05 PM

भीलवाड़ा, 17 मई (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बड़लियास थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन में संलिप्त माफिया को पुलिस की गतिविधियों और उनके उपस्थिति की सूचना देने वाले मुखबिरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी पुलिस की गाड़ियों का पीछा करके और उन पर नजर रखकर बजरी माफिया के व्हाट्सऐप ग्रुपों में पल-पल की स्थिति साझा करते थे, जिससे अवैध बजरी के वाहन बचकर निकल सकें। .

see more..

उदयपुर में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एएसआई गिरफ्तार

17 May 2026 | 10:52 PM

उदयपुर, 17 मई (वार्ता) राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने उदयपुर जिले के प्रतापनगर थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) को रविवार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।.

see more..