Tuesday, May 12 2026 | Time 09:24 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


कन्वेंशन सेन्टर बनेगा नए अजमेर की पहचान-देवनानी

अजमेर, 15 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को कहा कि अजमेर के पृथ्वीराज नगर क्षेत्र में बनने जा रहा कन्वेंशन सेन्टर नए अजमेर की पहचान बनेगा जो 34 करोड़ रूपए की लागत से बनेगा।
श्री देवनानी ने आज यहां सर्किट हाउस में अजमेर विकास प्राधिकरण की बैठक में कहा कि यह कन्वेंशन सेन्टर बड़े-छोटे आयोजनों, समारोहों, सांस्कृतिक और गीत संगीत सहित बड़े कलाकारों के आयोजनों को मंच प्रदान करेगा। यहां बड़ी सरकारी और जिनी बैठकों, थियेटर और कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं भी होंगी। यहां परिवार के साथ एक पूरी शाम यहां बिताई जा सकेगी। कन्वेंशन सेन्टर के प्रथम चरण के तुरंत बाद इसके लिए दूसरे चरण की कार्यवाही शुरू होगी।
श्री देवनानी के निर्देश पर एडीए ने अजमेर कन्वेंशन सेन्टर के वृहद विकास की योजना तैयार की है। कन्वेंशन सेन्टर के विकास पर 34 करोड़ रूपए खर्च होंगे। इनमें से 28 करोड़ रूपए की राशि अजमेर विकास प्राधिकरण एवं छह करोड़ रूपए एक अन्य योजना के तहत खर्च होंगे। यहां विद्युत संबंध कार्य के लिए भी बड़ी धनराशि खर्च की जाएगी।
कन्वेंशन सेन्टर को हजारों लोगों की क्षमता के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। करीब 3.2 हैक्टेयर क्षेत्र में बनने वाले इस सेन्टर में छोटे कॉन्सर्ट, शो, मीटिंग, सभाएं एवं अन्य सांस्कृतिक आयोजन हो सकेंगे। यहां एक हजार से अधिक क्षमता का सभागार, ओपन एयर थियेटर और कैफेटेरिया सहित सैकड़ों कारों की पार्किंग भी हो सकेगी। यानि जयपुर, उदयपुर, जोधपुर की तर्ज पर कॉन्सर्ट या अन्य आयोजनों के समय आप परिवार के साथ पूरी शाम यहां बिता सकते हैं। इसके साथ ही ओपन स्पेस को इस तरह तैयार किया जा रहा है जहां से आप पहाड़ और लाइटिंग भी देख सकते हैं। पूरे सेन्टर में बेसमेंट, फाउंटेन और छोटा कॉन्फ्रेंस हॉल भी बनेगा।
बैठक में अजमेर विकास प्राधिकरण ने चौरसियावास तालाब सौन्दर्यीकरण की भी योजना प्रस्तुत की। श्री देवनानी ने कहा कि तालाब को इस तरह से विकसित किया जाएगा कि शहर और बाहर से आने वाले लोगों को आनासागर, वरूण सागर के बाद घूमने के लिए एक और विकल्प मिल सके। श्री देवनानी ने निर्देश दिए कि तालाब क्षेत्र के अतिक्रमण सख्ती से हटाए जाएं। यहां तालाब की मिट्टी निकाल कर गहरा किया जाए ताकि बोटिंग का विकल्प विकसित हो।
बैठक में श्री देवनानी ने अजमेर विकास प्राधिकरण से वरूण सागर के विकास और सौन्दर्यीकरण पर भी चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि इसकी विस्तृत डीपीआर तैयार की जाए। बैठक में केसरबाग पुलिया, ब्रह्मपुरी पुलिया ऊंची करने के लिए नगर निगम को राशि देने, आनासागर पुलिस चौकी के लिए राशि देने, डीएमएफटी से स्कूलों के कक्षा कक्ष निर्माण, मल्टीपर्पज स्टेडियम, सड़कों का पेचवर्क, नाला निर्माण आदि की भी समीक्षा की गई।
जोरा अशोक
वार्ता
More News

राखी गौतम मेडिकल कॉलेज के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठीं

11 May 2026 | 10:13 PM

कोटा, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में कोटा के जे.के. लोन अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में लगातार हो रही प्रसूताओं की मौतों के बाद शहर में आक्रोश और बढ़ गया। .

see more..

डीग को मिली 24 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं की सौगात-रावत

11 May 2026 | 10:09 PM

डीग, 11 मई (वार्ता) राजस्थान के डीग जिले के परमदरा गांव में सोमवार को जल संसाधन विभाग की लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत वाली प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 9 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। .

see more..

कोटा में प्रसुताओं की मौत के बाद राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया प्रसंज्ञान

11 May 2026 | 10:08 PM

कोटा, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में कोटा में प्रसूताओं की मौत के बाद राज्य मानवाधिकार आयोग ने प्रसंज्ञान लेते हुए कोटा के कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज से तुरंत रिपोर्ट मांगी है।.

see more..

कोटा में श्री नीलकंठ महादेव, रेतवाली में हुआ रूद्राभिषेक एवं महाआरती

11 May 2026 | 10:03 PM

कोटा, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में कोटा में सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के एक हजार वर्ष और मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को आयोजित 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' पर सोमनाथ मंदिर, गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कोटा के श्री नीलकंठ महादेव मंदिर, रेतवाली में किया गया।.

see more..

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

11 May 2026 | 9:59 PM

चित्तौड़गढ़, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने तीन युवकों की मौत हो गई।.

see more..