Wednesday, May 13 2026 | Time 00:00 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


राजस्थान में कराकल संरक्षण के लिए "प्रोजेक्ट कराकल" का शुभारंभ

जयपुर, 15 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान वन विभाग द्वारा सवाई माधोपुर स्थित रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में "राजस्थान में कराकल संरक्षण" विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन कर प्रोजेक्ट कराकल का शुभारंभ किया गया।
कार्यशाला में राज्यभर से वन्यजीव विशेषज्ञ, वरिष्ठ वन अधिकारी, शोधकर्ता एवं संरक्षण क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में भारतीय वन्यजीव संस्थान के निदेशक डॉ. जी. एस. भारद्वाज, के. सी. ए. अरुण प्रसाद सहित राज्य वन्यजीव बोर्ड के सदस्य, विभिन्न टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर, डिवीजनल फॉरेस्ट अधिकारी तथा प्रख्यात विशेषज्ञ डॉ. शोमिता मुखर्जी, डॉ. अयान साधु, डॉ. धर्मेंद्र खंडाल एवं बलेंदु सिंह मौजूद थे।
कार्यशाला में एशियाई कराकल जो एक दुर्लभ एवं कम दिखाई देने वाली जंगली बिल्ली है, के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि आवास के क्षरण, विखंडन तथा शिकार प्रजातियों में कमी के कारण इसकी संख्या में गिरावट आई है, जिससे इसके संरक्षण के लिए समन्वित प्रयास आवश्यक हैं।
कार्यशाला के दौरान कराकल की वर्तमान स्थिति, वितरण, आवास, पारिस्थितिकी एवं जनसंख्या प्रवृत्तियों के साथ-साथ इसके समक्ष मौजूद चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रोजेक्ट कराकल के तहत प्रजाति के वितरण का वैज्ञानिक आकलन, महत्वपूर्ण आवासों की पहचान एवं संरक्षण, निगरानी एवं अनुसंधान तंत्र को सुदृढ़ करना तथा स्थानीय समुदायों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
राजस्थान वन विभाग द्वारा भारतीय वन्यजीव संस्थान, एसएसीओएन एवं टाइगर वॉच के सहयोग से प्रारंभ की गई यह पहल राज्य में जैव विविधता संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
जोरा अशोक
वार्ता
More News

काेटा में प्रसूताओं के मामले में दो चिकित्सक एवं दो नर्सिंग अधिकारी और निलंबित

12 May 2026 | 11:22 PM

कोटा, 12 मई (वार्ता) राजस्थान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा है किकोटा में स्थित न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसूताओं की मौत एवं स्वास्थ्य बिगड़ने के मामले को लेकर राज्य सरकार बेहद गंभीर है और लगातार सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है।.

see more..

पेपर लीक के बारे में देश को बताना चाहिए: गहलोत

12 May 2026 | 10:59 PM

जयपुर, 12 मई (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा- यूजी (नीट-यूजी) को रद्द करने को बहुत दुखद बताते हुए मांग किया है कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान को देश को बताया जाना चाहिए पेपर लीक क्यों हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है है इस मामले की जांच कर रही केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचे। .

see more..

बारां में कर्मचारियों ने चिकित्सा मंत्री का पुतला फूंका, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

12 May 2026 | 9:57 PM

बारां, 12 मई (वार्ता) राजस्थान में राज्य सरकार की राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) योजना को बीमा मोड पर देने की संभावनाओं और निजी अस्पतालों द्वारा इलाज बंद किए जाने के विरोध में मंगलवार को बारां जिला मुख्यालय पर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। .

see more..

अजमेर में नेपाल के दो अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, एक करोड़ की चरस बरामद

12 May 2026 | 9:52 PM

जयपुर, 12 मई (वार्ता) राजस्थान आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने नशे के सौदागरों के विरुद्ध एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई को अंजाम देते हुए नेपाल के दो कुख्यात तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब एक करोड़ रुपये कीमत की चरस बरामद की है। .

see more..

मौलवी के पुत्र के खिलाफ मदरसे की छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज

12 May 2026 | 9:49 PM

अलवर, 12 मई (वार्ता) राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी में मदरसे में पढ़ने वाली एक बालिका ने मौलवी के पुत्र पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। .

see more..