Tuesday, May 12 2026 | Time 09:17 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


जेएलएन अस्पताल में 4.5 करोड़ से अधिक लागत के अत्याधुनिक उपकरणों का लोकार्पण

अजमेर, 15 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एवं केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने बुधवार को यहां राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में लगभग 4.5 करोड़ रुपये से अधिक लागत के अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण किया।
इनमें 3.6 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित छह नई एक्स-रे मशीनें तथा 89.6 लाख रुपये की लागत से स्थापित आधुनिक फाइब्रोस्कैन मशीन शामिल है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए श्री देवनानी ने कहा कि जेएलएन अस्पताल आज "हर मर्ज का इलाज" बनकर आमजन के विश्वास का केन्द्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है, इससे पूरे संभाग से आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं मिल रही हैं। आधुनिक उपकरणों के जुड़ने से मरीजों को त्वरित एवं सटीक जांच सुविधा उपलब्ध होगी, इससे उपचार प्रक्रिया अधिक प्रभावी और समयबद्ध बनेगी।
उन्होंने विशेष रूप से आपातकालीन कक्ष में स्थापित एक्स-रे मशीनों का उल्लेख करते हुए कहा कि गंभीर मरीजों की तत्काल जांच संभव होने से उनकी जान बचाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। साथ ही फाइब्रोस्कैन मशीन के माध्यम से लीवर संबंधी रोगों की जांच अब अत्यंत सरल, सुरक्षित एवं सटीक तरीके से की जा सकेगी, जिससे उपचार प्रक्रिया और अधिक प्रभावी बनेगी। आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के माध्यम से आमजन को राहत मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित होगा। यहां 300 करोड़ रूपए की लागत से विकास हो रहा है। यहां सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक भी बनने जा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर सशक्त हो रही हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में किए जा रहे निवेश और नवाचारों के परिणामस्वरूप आमजन को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता से न केवल बड़े शहरों बल्कि संभागीय स्तर पर भी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित हो रही हैं।
श्री चौधरी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इसी दिशा में जेएलएन अस्पताल में नई तकनीकों एवं सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों से अपेक्षा की कि वे इन सुविधाओं का अधिकतम उपयोग करते हुए मरीजों को बेहतर सेवा प्रदान करें। उन्होंने कहा कि डॉक्टर को भगवान के बाद सबसे अहम दर्जा प्राप्त है।
कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल सामारिया ने बताया कि नई एक्स-रे मशीनों के शुरू होने से मरीजों को जांच के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वहीं फाइब्रोस्कैन मशीन के माध्यम से लीवर की जांच बिना किसी दर्द या जटिल प्रक्रिया के संभव होगी, जिससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
जोरा अशोक
वार्ता
More News

राखी गौतम मेडिकल कॉलेज के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठीं

11 May 2026 | 10:13 PM

कोटा, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में कोटा के जे.के. लोन अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में लगातार हो रही प्रसूताओं की मौतों के बाद शहर में आक्रोश और बढ़ गया। .

see more..

डीग को मिली 24 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं की सौगात-रावत

11 May 2026 | 10:09 PM

डीग, 11 मई (वार्ता) राजस्थान के डीग जिले के परमदरा गांव में सोमवार को जल संसाधन विभाग की लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत वाली प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 9 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। .

see more..

कोटा में प्रसुताओं की मौत के बाद राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया प्रसंज्ञान

11 May 2026 | 10:08 PM

कोटा, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में कोटा में प्रसूताओं की मौत के बाद राज्य मानवाधिकार आयोग ने प्रसंज्ञान लेते हुए कोटा के कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज से तुरंत रिपोर्ट मांगी है।.

see more..

कोटा में श्री नीलकंठ महादेव, रेतवाली में हुआ रूद्राभिषेक एवं महाआरती

11 May 2026 | 10:03 PM

कोटा, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में कोटा में सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के एक हजार वर्ष और मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को आयोजित 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' पर सोमनाथ मंदिर, गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कोटा के श्री नीलकंठ महादेव मंदिर, रेतवाली में किया गया।.

see more..

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

11 May 2026 | 9:59 PM

चित्तौड़गढ़, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने तीन युवकों की मौत हो गई।.

see more..