Wednesday, May 13 2026 | Time 01:08 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


रेड लाइन्स रीड्रॉन: ऑपरेशन सिंदूर एंड इंडियाज न्यू नॉर्मल पुस्तक पर चर्चा का आयोजन

जयपुर, 16 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के जयपुर मिलिट्री स्टेशन पर सप्त शक्ति कमांड के तत्वावधान में ज्ञान शक्ति थिंक टैंक (जीएसटीटी) ने 'रेड लाइन्स रीड्रॉन: ऑपरेशन सिंदूर एंड इंडियाज न्यू नॉर्मल' पुस्तक पर एक ज्ञानवर्धक चर्चा का आयोजन किया।
रक्षा सूत्रों के अनुसार जयपुर के सेवारत और सेवानिवृत्त रक्षा अधिकारी, अकादमिक विशेषज्ञ, प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज और स्कूल के विद्यार्थी बड़ी संख्या में इस चर्चा में शामिल हुए। इस चर्चा में पुस्तक के चार लेखकों में से तीन, मेजर जनरल (डॉ.) बिपिन बख्शी (सेवानिवृत्त), पूर्व राजदूत अनिल त्रिगुणायत और ब्रिगेडियर अखिलेश भार्गव (सेवानिवृत्त) शामिल थे, जिन्होंने विषय पर अपने विचार सांझा किए।
लेखकों ने 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर और भारत की वर्तमान नीतियों पर इसके प्रभाव का विस्तृत विवरण दिया। उन्होंने अपनी पुस्तक के सभी आठ चैप्टर्स का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया और यह स्पष्ट किया कि किस प्रकार भारत ने अपनी रणनीतिक दृढ़ता का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान प्रायोजित एवं निरंतर संचालित आतंकवाद के लिए लागत और उसके परिणामों को बढ़ाने की अपनी नीति को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।। इस सेमिनार में श्रोताओं के साथ एक रोचक प्रश्न-उत्तर सत्र भी आयोजित किया गया।
नवंबर 2024 से आज तक ज्ञान शक्ति थिंक टैंक ने विविध और आकर्षक विषयों पर ग्यारह सेमिनार आयोजित किए हैं, जिनमें 'यह चर्चा भी शामिल है। इस मंच का उद्देश्य रणनीतिक एवं रक्षा संबंधी विषयों पर बौद्धिक चिंतन को विकसित एवं प्रोत्साहित करना है। यह मंच वेटरन्स की सक्रिय सहभागिता के साथ बौद्धिक विचार-विमर्श का संगम है तथा प्रासंगिक विषयों पर चर्चा हेतु उत्कृष्ट वक्ताओं को आकर्षित करता है।
सप्त शक्ति कमान के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल पी.एस. शेखावत ने अपने समापन भाषण में लेखकों की उत्कृष्ट पुस्तक एवं ऑपरेशन के महत्वपूर्ण पहलुओं और निष्कर्ष को समझाने वाले उनके व्याख्यान की सराहना की। उन्होंने वक्ताओं को ऑपरेशन सिंदूर को परिभाषित करने वाले राजनीतिक, सैन्य और कूटनीतिक आयामों पर गहन अंतर्दृष्टि प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया।
जोरा शोभित
वार्ता
More News

काेटा में प्रसूताओं के मामले में दो चिकित्सक एवं दो नर्सिंग अधिकारी और निलंबित

12 May 2026 | 11:22 PM

कोटा, 12 मई (वार्ता) राजस्थान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा है किकोटा में स्थित न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसूताओं की मौत एवं स्वास्थ्य बिगड़ने के मामले को लेकर राज्य सरकार बेहद गंभीर है और लगातार सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है।.

see more..

पेपर लीक के बारे में देश को बताना चाहिए: गहलोत

12 May 2026 | 10:59 PM

जयपुर, 12 मई (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा- यूजी (नीट-यूजी) को रद्द करने को बहुत दुखद बताते हुए मांग किया है कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान को देश को बताया जाना चाहिए पेपर लीक क्यों हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है है इस मामले की जांच कर रही केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचे। .

see more..

बारां में कर्मचारियों ने चिकित्सा मंत्री का पुतला फूंका, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

12 May 2026 | 9:57 PM

बारां, 12 मई (वार्ता) राजस्थान में राज्य सरकार की राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) योजना को बीमा मोड पर देने की संभावनाओं और निजी अस्पतालों द्वारा इलाज बंद किए जाने के विरोध में मंगलवार को बारां जिला मुख्यालय पर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। .

see more..

अजमेर में नेपाल के दो अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, एक करोड़ की चरस बरामद

12 May 2026 | 9:52 PM

जयपुर, 12 मई (वार्ता) राजस्थान आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने नशे के सौदागरों के विरुद्ध एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई को अंजाम देते हुए नेपाल के दो कुख्यात तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब एक करोड़ रुपये कीमत की चरस बरामद की है। .

see more..

मौलवी के पुत्र के खिलाफ मदरसे की छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज

12 May 2026 | 9:49 PM

अलवर, 12 मई (वार्ता) राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी में मदरसे में पढ़ने वाली एक बालिका ने मौलवी के पुत्र पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। .

see more..