Sunday, May 10 2026 | Time 01:48 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


अवैध खनन पर भाजपा नेता का आरोप: सत्तर प्रतिशत ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस कर्मियों से जुड़ीं

बारां, 18 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के बारां में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला महामंत्री राकेश जैन ने आरोप लगाया है कि जिले में चल रहे अवैध खनन में करीब 70 प्रतिशत ट्रैक्टर- ट्रॉलियां पुलिस कर्मियों, उनके परिजनों या उनसे जुड़े लोगों की हैं।
श्री जैन ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि पुलिस लोगों को पकड़कर पूछताछ करती है, लेकिन वहां तक
नहीं पहुंचती जहां माफिया खनन करते हैं।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को शहर के बरडिया रोड पर अवैध खनन करके सामग्री ले जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गयी थी।
श्री जैन ने कहा कि बारां जिले में लंबे समय से अवैध खनन का कारोबार खुलेआम चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रहे हैं। पुलिस और खनन विभाग की मिलीभगत के चलते कुछ लोगों
को संरक्षण मिल रहा है, जबकि अन्य पर कार्रवाई करके केवल औपचारिकता निभाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन वाहनों का उपयोग अवैध खनन में किया जा रहा है, उनकी पहचान करके सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत की थी।
इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों का भी कहना है कि अवैध खनन और तेज रफ्तार से दौड़ते ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के कारण आये दिन हादसे हो रहे हैं, जिससे निर्दोष लोगों की मौतें हो रही हैं। प्रशासन को ठोस और निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए।
इस पूरे मामले में अब तक पुलिस और खनन विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

पानी के पैसे में भ्रष्टाचार करने वालों का हश्र पूर्व मंत्री जैसा होगा-शेखावत

09 May 2026 | 10:33 PM

पोकरण (जैसलमेर), 09 मई (वार्ता) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भ्रष्टाचार पर 'जीरो टॉलरेंस' की नीति स्पष्ट करते हुए चेताया है कि पानी के पैसे में भ्रष्टाचार करने वालों का हश्र भी पूर्व मंत्री महेश जोशी जैसा ही होगा।.

see more..

हर व्यक्ति तक सुलभ एवं त्वरित न्याय पहुंचाना सरकार का संकल्प-भजनलाल

09 May 2026 | 10:30 PM

जयपुर, 09 मई (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हर व्यक्ति तक सुलभ, त्वरित और पारदर्शी न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना राज्य सरकार का संकल्प बताते हुए कहा है कि इसी लक्ष्य के साथ राज्य सरकार प्रदेश में संवेदनशील, प्रभावी एवं जनोन्मुखी कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।.

see more..

युवक ने देसी कट्टे से खुद को गोली मारी

09 May 2026 | 10:29 PM

भरतपुर, 09 मई (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर के मनियां थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक ने खुद को गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान कस्बे में परचून की दुकान चलाने बाले शिवम के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा 315 बोर एवं खाली कारतूस बरामद किये हैं।
सूत्रों ने बताया कि परिजन उसे पहले धौलपुर अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए आगरा भेज दिया गया। घायल युवक शिवम का आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
सं सुनील अशोक
वार्ता.

see more..

मोदी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भाजपा सरकार की योजनाओं पर जताया अटूट विश्वास-पूनियां

09 May 2026 | 10:29 PM

जयपुर, 09 मई (वार्ता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां ने कहा है कि ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार की योजनाओं पर अटूट विश्वास जताया हैं। .

see more..

महिला आरक्षण कानून को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

09 May 2026 | 10:26 PM

भरतपुर, 09 मई (वार्ता) राजस्थान में डीग के कस्वा सीकरी में शनिवार को को महिला आरक्षण कानून- 2023 को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन करके केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।.

see more..