Tuesday, May 12 2026 | Time 08:44 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


सड़कों पर हादसों की रोकथाम के लिए प्रभावी प्रयास हो: जनागल

बारां, 21 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में बारां में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को कार्यवाहक जिला कलेक्टर भंवरलाल जनागल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।
बैठक में जिले के सभी मार्गों पर सुगम आवागमन के साथ सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये।
श्री जनागल ने मिनी सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक में कहा कि जिले में सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए सभी संबंधित विभाग नियमित रूप से सड़कों की निगरानी करते हुए दुर्घटना के संभावित कारणों का त्वरितता के साथ निराकरण करें। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के साथ गड्ढ़ों को भरने का काम प्राथमिकता से हो। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने जिले से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग- 27 पर वाहनों की अनधिकृत पार्किंग को हटाने, वाइट लाइनिंग करने, रानीबड़ौद में पुलिस थाने के सामने डिवाइडर के ऊपर से वाहन गुजरने पर रोकथाम के निर्देश भी दिये। बैठक में शाहबाद में वन क्षेत्र से गुजर रहे हाइवे पर वाइल्ड लाइफ जोन के संकेतक बोर्ड लगाने, भूसा वाहनों से दुर्घटनाओं के बचाव आदि के लिए आवश्यक उपायों पर भी चर्चा की गयी।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

राखी गौतम मेडिकल कॉलेज के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठीं

11 May 2026 | 10:13 PM

कोटा, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में कोटा के जे.के. लोन अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में लगातार हो रही प्रसूताओं की मौतों के बाद शहर में आक्रोश और बढ़ गया। .

see more..

डीग को मिली 24 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं की सौगात-रावत

11 May 2026 | 10:09 PM

डीग, 11 मई (वार्ता) राजस्थान के डीग जिले के परमदरा गांव में सोमवार को जल संसाधन विभाग की लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत वाली प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 9 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। .

see more..

कोटा में प्रसुताओं की मौत के बाद राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया प्रसंज्ञान

11 May 2026 | 10:08 PM

कोटा, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में कोटा में प्रसूताओं की मौत के बाद राज्य मानवाधिकार आयोग ने प्रसंज्ञान लेते हुए कोटा के कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज से तुरंत रिपोर्ट मांगी है।.

see more..

कोटा में श्री नीलकंठ महादेव, रेतवाली में हुआ रूद्राभिषेक एवं महाआरती

11 May 2026 | 10:03 PM

कोटा, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में कोटा में सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के एक हजार वर्ष और मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को आयोजित 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' पर सोमनाथ मंदिर, गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कोटा के श्री नीलकंठ महादेव मंदिर, रेतवाली में किया गया।.

see more..

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

11 May 2026 | 9:59 PM

चित्तौड़गढ़, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने तीन युवकों की मौत हो गई।.

see more..