Thursday, Jun 18 2026 | Time 00:23 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


कार से मादक पदार्थ और हथियार बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

श्रीगंगानगर, 04 मई (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के समेजा कोठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को भारतमाला रोड राष्ट्रीय राजमार्ग-911 पर एक कार से मादक पदार्थ और हथियार बरामद किये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अनूपगढ़ की ओर से एक बिना नंबर प्लेट वाली कार में दो संदिग्ध व्यक्ति हथियार और मादक पदार्थ लेकर पंजाब की तरफ जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर समेजा कोठी थाना से करीब एक किलोमीटर दूर नहर पुलिया के पास पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी करके नाकाबंदी कर दी थी।
पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे अनूपगढ़ की ओर से आई तेज रफ्तार बिना नंबर प्लेट वाली कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। उस कार के पीछे पुलिस की गाड़ियां लगी हुई थीं। कार के टकराते ही उसमें सवार दो व्यक्ति उतरकर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उनका पीछा किया और पास के खेतों में घेरकर दोनों को पकड़ लिया।
पुलिस ने बताया कि कार की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में मादक पदार्थ और हथियार बरामद हुए। पुलिस के अनुसार उसमें एक किलो 494 ग्राम हेरोइन, 990 ग्राम अफीम, पांच देसी पिस्तौलें और 72 जीवित कारतूस मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों पकड़े गए व्यक्ति पंजाब के फाजिल्का जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की गयी है।
सं सुनील अशोक
वार्ता
More News

संवाद नहीं, ध्यान भटकाने की कोशिश है राहुल गांधी का कार्यक्रम : शेखावत

17 Jun 2026 | 11:25 PM

जयपुर, 17 जून (वार्ता) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कोटा दौरे पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनका छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम वास्तविक समस्याओं के समाधान का प्रयास नहीं, बल्कि एक राजनीतिक स्टंट है। .

see more..
कोटा में राहुल गांधी का शिक्षा व्यवस्था पर हमला

कोटा में राहुल गांधी का शिक्षा व्यवस्था पर हमला

17 Jun 2026 | 11:20 PM

कोटा, 17 जून (वार्ता) लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को राजस्थान के कोटा में आयोजित 'छात्रों की गूंज महारैली' में देश की शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के मुद्दों पर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हजारों छात्रों और उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि भारत की मौजूदा शिक्षा व्यवस्था छात्रों के सपनों को पूरा करने के बजाय उन पर आर्थिक बोझ डालने वाली व्यवस्था बन गई है।

see more..

मारपीट मामले में एनएसयूआई कार्यकारी अध्यक्ष का प्राचार्य पर दबाव का आरोप

17 Jun 2026 | 11:14 PM

चित्तौड़गढ़, 17 जून (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ स्थित राजकीय महाराणा प्रताप महाविद्यालय में गत दिनों दो छात्र गुटों में हुई मारपीट मामले में निलम्बित किये गये भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकारी अध्यक्ष ने कॉलेज प्राचार्य पर दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाकर आंदोलन की चेतावनी दी है।.

see more..

भजनलाल ने विभागीय जांच के 19 प्रकरणों का किया निस्तारण

17 Jun 2026 | 11:14 PM

जयपुर, 17 जून (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विभागीय जांच के प्रक्रियाधीन 19 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए अनुशासनहीन एवं कर्तव्यहीन कार्मिकों के विरुद्ध वार्षिक वेतन वृद्धियां एवं पेंशन रोकने की कार्रवाई की है। .

see more..

राजस्थान : नीट परीक्षा के लिये भरतपुर पुलिस-प्रशासन चौकस, परीक्षा केंद्रों पर कड़े इंतजाम

17 Jun 2026 | 11:11 PM

भरतपुर, 17 जून (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर जिला मुख्यालय पर 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल में संपन्न करवाने के लिए भरतपुर पुलिस एवं प्रशासन चौकस है।.

see more..