Tuesday, Jun 16 2026 | Time 17:46 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


डूंगरपुर में सहायक उपनिरीक्षक एवं दलाल एक लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर, 05 मई (वार्ता) राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को साईबर पुलिस थाना डूंगरपुर के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक मदनलाल और दलाल डायालाल पाटीदार को एक मामले में एक लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।
ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी. डूंगरपुर को शिकायत मिली कि सहायक उप निरीक्षक साईबर पुलिस थाना डूंगरपुर द्वारा परिवादी को डराया गया की उसे, उसकी बेटी एवं दामाद के द्वारा लोगों के साथ धोखाधडी करके अपने बैंक खाते में रुपए जमा करवाकर निकाल लिये है जिसके कारण तीनों को गिरफ्तार करना पड़ेगा। बेटी एवं दामाद का नाम मुकदमे से निकालने एवं मुकदमे में परिवादी की मदद करने की एवज मे रिश्वत राशि की मांग की जा रही थी।
इस पर मंगलवार को रिश्वत राशि मांग का सत्यापन कराया गया। जिसमे दलाल डायालाल पाटीदार पूर्व पार्षद के मार्फत श्री मदनलाल परिवादी से रिश्वत के एक लाख रुपए लेने के लिए सहमत हुआ।
इसके बाद एसीबी टीम ने ट्रेप कार्रवाई करते हुए दलाल डायालाल पाटीदार को आरोपी मदनलाल के लिए परिवादी से एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। साथ आरोपी मदनलाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक एस परिमला के सुपरवीजन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्रवाई जारी है।
जोरा अशोक
वार्ता
More News

ग्रामीणों ने पुलिस दल पर हमला करके आरोपी को छुड़ाया

16 Jun 2026 | 5:26 PM

भरतपुर, 16 जून (वार्ता) राजस्थान में डीग जिले के सीकरी थाना क्षेत्र में बूड़ली गांव में सोमवार देर रात अवैध हथियार के कारोबार में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार करके थाने लाते समय आरोपी के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस दल पर हमलाकर उसे छुड़ाकर लिया। .

see more..

शहरी सेवा शिविर में 25 पट्टों का वितरण, मंत्री ने सुनी जनसमस्याएं

16 Jun 2026 | 5:08 PM

अलवर, 16 जून (वार्ता) राजस्थान के अलवर में नगर निगम द्वारा मंगलवार को आयोजित शहरी सेवा शिविर में राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने लाभार्थियों को 25 पट्टों का वितरण किया। .

see more..

अतिक्रमण हटाने से पहले व्यापारियों को विश्वास में लें: शर्मा

16 Jun 2026 | 5:04 PM

अलवर, 16 जून (वार्ता) राजस्थान के अलवर में नगर निगम द्वारा शहर में चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने प्रशासन से कहा है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले व्यापारियों और प्रभावित लोगों को विश्वास में लेकर नोटिस देकर समझाने की प्रक्रिया अपनायी जाये। .

see more..

निर्माणाधीन फैक्ट्री में हुए हादसे के शिकार दो और बच्चों की मौत,

16 Jun 2026 | 4:49 PM

अलवर, 16 जून (वार्ता) राजस्थान में खैरथल- तिजारा जिले में औद्योगिक नगरी भिवाड़ी में एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में सोमवार को हुए हादसे में मंगलवार को दो और बच्चों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।.

see more..

पार्वती नदी में डूबने से चार की मौत

16 Jun 2026 | 4:39 PM

बारां, 16 जून (वार्ता) राजस्थान में बारां जिले के छबड़ा क्षेत्र में मंगलवार को पार्वती नदी में नहाने गये चार लोगों की डूबने से मौत हो गयी ।.

see more..