Thursday, Jun 18 2026 | Time 01:31 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


आखिर कब तक दलित समाज को न्याय के लिए तरसना पड़ेगा-जूली

जयपुर 05 मई (वार्ता) राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को घेरते हुए दलित उत्पीड़न और प्रशासनिक विफलता पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि दलित इंजीनियर जगनलाल बैरवा को अभी तक न्याय नहीं मिला है और आखिर कब तक दलित समाज को न्याय के लिए तरसना पड़ेगा।
श्री जूली ने मंगलवार को अपने बयान में यह यह सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि यह कैसे सुनिश्चित किया जाएगा कि श्री बैरवा पर कोई दबाव न डाला जाए और जांच पूरी तरह से निष्पक्ष हो क्योंकि मामला सत्ताधारी दल के विधायक से जुड़ा हुआ। उन्होंने कहा कि पीड़ित को इंसाफ दिलाने के बजाय भाजपा विधायक, जिला कलेक्टर और सीएमओ के बीच इस प्रकरण को फुटबॉल की तरह घुमाया जा रहा है।
श्री जूली ने कहा कि बताया जा रहा है कि एक उच्च स्तरीय समिति इस मामले की जांच कर रही है लेकिन बड़ा सवाल यह है कि यह जांच कब पूरी होगी। सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जब बगैर जांच के श्री बैरवा को पुलिस के हवाले कर दिया गया था, तो अब इंजीनियर मीणा के मामले में इतनी देरी क्यों। क्या इस सिस्टम से एक दलित इंजीनियर को निष्पक्ष न्याय मिल पाएगा। यह मौजूदा सरकार के दलित विरोधी चेहरे को उजागर करता है।
जोरा अशोक
वार्ता
More News

संवाद नहीं, ध्यान भटकाने की कोशिश है राहुल गांधी का कार्यक्रम : शेखावत

17 Jun 2026 | 11:25 PM

जयपुर, 17 जून (वार्ता) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कोटा दौरे पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनका छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम वास्तविक समस्याओं के समाधान का प्रयास नहीं, बल्कि एक राजनीतिक स्टंट है। .

see more..
कोटा में राहुल गांधी का शिक्षा व्यवस्था पर हमला

कोटा में राहुल गांधी का शिक्षा व्यवस्था पर हमला

17 Jun 2026 | 11:20 PM

कोटा, 17 जून (वार्ता) लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को राजस्थान के कोटा में आयोजित 'छात्रों की गूंज महारैली' में देश की शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के मुद्दों पर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हजारों छात्रों और उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि भारत की मौजूदा शिक्षा व्यवस्था छात्रों के सपनों को पूरा करने के बजाय उन पर आर्थिक बोझ डालने वाली व्यवस्था बन गई है।

see more..

मारपीट मामले में एनएसयूआई कार्यकारी अध्यक्ष का प्राचार्य पर दबाव का आरोप

17 Jun 2026 | 11:14 PM

चित्तौड़गढ़, 17 जून (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ स्थित राजकीय महाराणा प्रताप महाविद्यालय में गत दिनों दो छात्र गुटों में हुई मारपीट मामले में निलम्बित किये गये भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकारी अध्यक्ष ने कॉलेज प्राचार्य पर दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाकर आंदोलन की चेतावनी दी है।.

see more..

भजनलाल ने विभागीय जांच के 19 प्रकरणों का किया निस्तारण

17 Jun 2026 | 11:14 PM

जयपुर, 17 जून (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विभागीय जांच के प्रक्रियाधीन 19 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए अनुशासनहीन एवं कर्तव्यहीन कार्मिकों के विरुद्ध वार्षिक वेतन वृद्धियां एवं पेंशन रोकने की कार्रवाई की है। .

see more..

राजस्थान : नीट परीक्षा के लिये भरतपुर पुलिस-प्रशासन चौकस, परीक्षा केंद्रों पर कड़े इंतजाम

17 Jun 2026 | 11:11 PM

भरतपुर, 17 जून (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर जिला मुख्यालय पर 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल में संपन्न करवाने के लिए भरतपुर पुलिस एवं प्रशासन चौकस है।.

see more..