Wednesday, May 13 2026 | Time 00:28 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


बाल महोत्सव बच्चों में उद्यमिता, नवाचार और नेतृत्व क्षमता को करते हैं विकसित-पूनियां

जयपुर 06 मई (वार्ता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्टी के हरियाणा प्रदेश प्रभारी डॉ सतीश पूनियां ने कहा है कि बाल महोत्सव जैसे आयोजन बच्चों में स्थानीय पर्यटन आधारित उद्यमिता, नवाचार और नेतृत्व क्षमता को विकसित करते हैं।
डॉ पूनियां बुधवार को यहां सांगानेर स्थित पिंजरापोल गौशाला में आयोजित तीन दिवसीय जयपुर बाल महोत्सव-2026 के समापन के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जब बच्चे अपने जिले को समझते हुए उसे नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं तो वे केवल अपनी सांस्कृतिक विरासत को ही नहीं पहचानते, बल्कि स्थानीय संसाधनों के माध्यम से रोजगार और विकास के नए अवसर भी तलाशते हैं। उन्होंने प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।
महोत्सव में प्रदेश के सभी 41 जिलों की भागीदारी देखने को मिली। बड़ी संख्या में बच्चों ने जहां आयोजन का अवलोकन किया वहीं प्रतिभागियों ने अपने-अपने जिलों की झांकियों, स्टॉल और लाइव प्रस्तुतियों के माध्यम से कला, संस्कृति और स्थानीय पहचान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इस दौरान विभिन्न जिलों के बच्चों ने पारंपरिक लोक कलाओं, हस्तशिल्प, खान-पान और पर्यटन स्थलों को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर कोग्निवीरा के संस्थापक कमलेश शर्मा ने कहा कि यह मंच बच्चों को "सोच से समाधान" की दिशा में प्रेरित करता है।
जोरा अशोक
वार्ता
More News

काेटा में प्रसूताओं के मामले में दो चिकित्सक एवं दो नर्सिंग अधिकारी और निलंबित

12 May 2026 | 11:22 PM

कोटा, 12 मई (वार्ता) राजस्थान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा है किकोटा में स्थित न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसूताओं की मौत एवं स्वास्थ्य बिगड़ने के मामले को लेकर राज्य सरकार बेहद गंभीर है और लगातार सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है।.

see more..

पेपर लीक के बारे में देश को बताना चाहिए: गहलोत

12 May 2026 | 10:59 PM

जयपुर, 12 मई (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा- यूजी (नीट-यूजी) को रद्द करने को बहुत दुखद बताते हुए मांग किया है कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान को देश को बताया जाना चाहिए पेपर लीक क्यों हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है है इस मामले की जांच कर रही केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचे। .

see more..

बारां में कर्मचारियों ने चिकित्सा मंत्री का पुतला फूंका, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

12 May 2026 | 9:57 PM

बारां, 12 मई (वार्ता) राजस्थान में राज्य सरकार की राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) योजना को बीमा मोड पर देने की संभावनाओं और निजी अस्पतालों द्वारा इलाज बंद किए जाने के विरोध में मंगलवार को बारां जिला मुख्यालय पर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। .

see more..

अजमेर में नेपाल के दो अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, एक करोड़ की चरस बरामद

12 May 2026 | 9:52 PM

जयपुर, 12 मई (वार्ता) राजस्थान आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने नशे के सौदागरों के विरुद्ध एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई को अंजाम देते हुए नेपाल के दो कुख्यात तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब एक करोड़ रुपये कीमत की चरस बरामद की है। .

see more..

मौलवी के पुत्र के खिलाफ मदरसे की छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज

12 May 2026 | 9:49 PM

अलवर, 12 मई (वार्ता) राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी में मदरसे में पढ़ने वाली एक बालिका ने मौलवी के पुत्र पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। .

see more..