Wednesday, May 13 2026 | Time 00:42 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


गांव-गांव पहुंच रहा विकास का रथ-दिया कुमारी

ब्यावर, 06 मई (वार्ता) राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि राज्य सरकार का विकास रथ गांव-गांव पहुंच रहा है और यह जन-जागरूकता का सशक्त माध्यम बनकर लोगों के द्वार तक पहुंचा है, अब यह सभी की जिम्मेदारी है कि इससे जुड़ें और योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।
श्रीमती दिया कुमारी बुधवार को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत ब्यावर जिले में ग्राम पंचायत रावणिया स्थित भारत सेवा निर्माण केंद्र पहुंचीं।
इस अवसर पर उन्होंने ग्राम रथ अभियान में भाग लेते हुए ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।
उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान आमजन को रथ के पास आमंत्रित कर योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए।
कृषि विभाग के तहत सावर निवासी नारायण को खेत में पाइप लाइन लगाने के लिए 18 हजार की अनुदान राशि प्राप्त हुई। उद्यानिकी विभाग से कान्हा निवासी श्योजी को पांच एचपी सोलर पंप के लिए 1.68 लाख रुपए का अनुदान मिला। कृषि विभाग के ही बाबू बेली को वर्मी-कम्पोस्ट यूनिट निर्माण के लिए दो वर्षों तक चार-चार हजार रुपए की सहायता दी गई। इस तरह अन्य कई लाभार्थियों ने उनकों मिली सहायकता के बारे में बताया।
उपमुख्यमंत्री ने लोगों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की अपील की।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार द्वारा कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से ग्राम रथ अभियान संचालित किया जा रहा है जो ग्रामीण अंचल में जागरूकता का प्रभावी माध्यम बन रहा है।
जोरा अशोक
वार्ता
More News

काेटा में प्रसूताओं के मामले में दो चिकित्सक एवं दो नर्सिंग अधिकारी और निलंबित

12 May 2026 | 11:22 PM

कोटा, 12 मई (वार्ता) राजस्थान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा है किकोटा में स्थित न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसूताओं की मौत एवं स्वास्थ्य बिगड़ने के मामले को लेकर राज्य सरकार बेहद गंभीर है और लगातार सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है।.

see more..

पेपर लीक के बारे में देश को बताना चाहिए: गहलोत

12 May 2026 | 10:59 PM

जयपुर, 12 मई (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा- यूजी (नीट-यूजी) को रद्द करने को बहुत दुखद बताते हुए मांग किया है कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान को देश को बताया जाना चाहिए पेपर लीक क्यों हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है है इस मामले की जांच कर रही केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचे। .

see more..

बारां में कर्मचारियों ने चिकित्सा मंत्री का पुतला फूंका, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

12 May 2026 | 9:57 PM

बारां, 12 मई (वार्ता) राजस्थान में राज्य सरकार की राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) योजना को बीमा मोड पर देने की संभावनाओं और निजी अस्पतालों द्वारा इलाज बंद किए जाने के विरोध में मंगलवार को बारां जिला मुख्यालय पर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। .

see more..

अजमेर में नेपाल के दो अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, एक करोड़ की चरस बरामद

12 May 2026 | 9:52 PM

जयपुर, 12 मई (वार्ता) राजस्थान आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने नशे के सौदागरों के विरुद्ध एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई को अंजाम देते हुए नेपाल के दो कुख्यात तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब एक करोड़ रुपये कीमत की चरस बरामद की है। .

see more..

मौलवी के पुत्र के खिलाफ मदरसे की छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज

12 May 2026 | 9:49 PM

अलवर, 12 मई (वार्ता) राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी में मदरसे में पढ़ने वाली एक बालिका ने मौलवी के पुत्र पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। .

see more..