Tuesday, May 12 2026 | Time 08:18 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


एएनटीएफ ने पेंतालीस किलो डोडा पोस्त बरामद की

भीलवाड़ा, 06 मई (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के छोटी सादड़ी से मारवाड़ की ओर तस्करी कर ले जाई जा रही करीब 45 किलो अवैध डोडा पोस्त एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनअीएफ) ने बरामद करके दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
सूत्रों ने बुधवार को बताया कि एएनटीएफ को पुख्ता सूचना मिली थी कि छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़ से एक सफेद रंग की कार डोडा पोस्त लेकर ओसियां, जोधपुर की तरफ जा रही है। सूचना मिलने पर दल ने राष्ट्रीय राजमार्ग 79 पर भदाली खेड़ा के पास नाकाबंदी की और जैसे ही कार आती दिखी तो पहले दल ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने कार की गति और तेज कर दी।
सूत्रों ने बताया कि पहले दल ने पीछा करते हुए दूसरे दल को सतर्क कर दिया। दूसरे दल जब सामने आया तो तस्करों ने घबराकर कार कच्चे रास्ते पर डाल दी, लेकिन अंततः पकड़े गए। स्थानीय पुलिस की मदद से ली गई तलाशी में कार से 45 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ।
पुलिस ने कार में सवार जगदीश (19) और श्रवण कुमार (35) को गिरफ्तार कर लिया।
सं सुनील , जांगिड़
वार्ता
More News

राखी गौतम मेडिकल कॉलेज के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठीं

11 May 2026 | 10:13 PM

कोटा, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में कोटा के जे.के. लोन अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में लगातार हो रही प्रसूताओं की मौतों के बाद शहर में आक्रोश और बढ़ गया। .

see more..

डीग को मिली 24 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं की सौगात-रावत

11 May 2026 | 10:09 PM

डीग, 11 मई (वार्ता) राजस्थान के डीग जिले के परमदरा गांव में सोमवार को जल संसाधन विभाग की लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत वाली प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 9 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। .

see more..

कोटा में प्रसुताओं की मौत के बाद राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया प्रसंज्ञान

11 May 2026 | 10:08 PM

कोटा, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में कोटा में प्रसूताओं की मौत के बाद राज्य मानवाधिकार आयोग ने प्रसंज्ञान लेते हुए कोटा के कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज से तुरंत रिपोर्ट मांगी है।.

see more..

कोटा में श्री नीलकंठ महादेव, रेतवाली में हुआ रूद्राभिषेक एवं महाआरती

11 May 2026 | 10:03 PM

कोटा, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में कोटा में सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के एक हजार वर्ष और मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को आयोजित 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' पर सोमनाथ मंदिर, गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कोटा के श्री नीलकंठ महादेव मंदिर, रेतवाली में किया गया।.

see more..

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

11 May 2026 | 9:59 PM

चित्तौड़गढ़, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने तीन युवकों की मौत हो गई।.

see more..