Friday, Jun 12 2026 | Time 20:41 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


राजस्थान में लाइनमेन रिश्वत लेते गिरफ्तार

अलवर, 07 मई (वार्ता) राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की अलवर इकाई ने प्रथम फीडर आन्धाका कार्यालय कनिष्ठ अभियंता जेवीवीएनएल किशनगढ बास ग्रामीण (खैरथल तिजारा जिला) में लाइनमेन (हेल्पर) को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि एसीबी की अलवर चौकी में परिवादी ने शिकायत की कि परिवादी के घर पर बिजली की लाईन से तार डाल रखा था। पांच मई को संदीप कुमार लाईनमेन एवं सहायक अभियंता जांच करने आये और उन्होंन वीसीआर भर ली। इसके बाद लाईनमेन संदीप ने वीसीआर नहीं भरने की एवज में 35 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
उन्होंने बताया कि सत्यापन के दौरान संदीप लाईन मेन द्वारा 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगने की पुष्टि हो गई। इसके बाद ब्यूरो की अलवर इकाई में पुलिस उपाधीक्षक शब्बीर खान के नेतृत्व में गठित ब्यूरो के दल ने जाल बिछाकर लाइनमेन संदीप को परिवादी से 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
सं सुनील अशोक
वार्ता
More News

जयपुुर में छह पुलिसकर्मी बने 'कांस्टेबल ऑफ दी मंथ'

12 Jun 2026 | 8:17 PM

जयपुर, 12 जून (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में उत्कृष्ट, सराहनीय, मेहनत, लगन एवं समर्पण से कार्य करने वाले छह पुलिसकर्मियों को 'कांस्टेबल ऑफ दी मंथ' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया हैं। .

see more..

विधायक बैरवा की जन संवाद यात्रा का कलमंडा गांव से शुभारंभ

12 Jun 2026 | 8:04 PM

बारां, 12 जून (वार्ता) राजस्थान में बारां-अटरू विधायक की बहुप्रतीक्षित "विधायक आपके द्वार" जन संवाद यात्रा के दूसरे चरण का शुभारंभ शुक्रवार को देहात मंडल के कलमंडा गांव से हुआ।.

see more..

आर्मी कमांडर ने सप्त शक्ति कमांड के विभिन्न सैन्य स्टेशनों का किया दौरा

12 Jun 2026 | 8:03 PM

जयपुर, 12 जून (वार्ता) सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह ने कमांड के तहत विभिन्न सैन्य फोर्मेशन्स की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा के लिए बठिंडा, श्रीगंगानगर एवं बीकानेर सैन्य स्टेशनों का दौरा किया। .

see more..

अवैध बजरी ले जाती तीन ट्रैक्टर ट्राॅलियां जब्त

12 Jun 2026 | 7:51 PM

भीलवाड़ा, 12 जून (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा के बड़लियास थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की हैं।
थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध बजरी परिवहन अभियान के तहत पुलिस ने आज तीन अलग-अलग जगह पर कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों को अवैध बजरी परिवहन करते हुए जब्त किया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने रेण, सोलंकिया का खेड़ा एवं आकोला बनास नदी से एक-एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ा गया।
सं सुनील उप्रेती
वार्ता.

see more..

जिला कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का जायजा लिया

12 Jun 2026 | 7:50 PM

भीलवाड़ा, 12 जून (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा में जिला कलेक्टर जसमीत सिंह ने शुक्रवार को आसींद क्षेत्र की ग्राम पंचायत पडासोली में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का निरीक्षण करके विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। .

see more..